Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा की इन फेमस डिशेस को एक बार जरूर करें ट्राई, मन को भा जाएगा इनका अनोखा स्वाद

Haryana Famous Foods: हरियाणा खाने के शौकीन लोगों से भरा पड़ा है। आपको लोग यहां पर ढेर सारे घी और एक बड़ा ग्लास लस्सी के साथ बहुत से लोग खाना खाते दिखाई दे जाएंगे। यहां पर हम आपको हरियाणा के कुछ पॉपुलर व्यंजन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वहां पर जाएं को एक बार टेस्ट जरूर करें...

हरियाणा की इन फेमस डिशेस को एक बार जरूर करें ट्राई, मन को भा जाएगा इनका अनोखा स्वाद
X

Haryana Famous Foods: हरियाणा (Haryana) खाने के शौकीन लोगों से भरा पड़ा है। आपको लोग यहां पर ढेर सारे घी और एक बड़ा ग्लास लस्सी के साथ बहुत से लोग खाना खाते दिखाई दे जाएंगे। यहां के ज्यादातर लोगों के घर में गाय-भैंसे पली हैं और वे अपना घी, मक्खन, दही और छाछ खुद बनाते हैं। इस राज्य की सीमाएं दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ जुड़ीं हुईं हैं, जिसके प्रभाव यहां कि पाक संस्कृति पर साफ दिखाई देता है। इस राज्य को रोटियों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर आपको कई तरह की रोटियां मिल जाएगी। यहां पर हम आपको हरियाणा के कुछ पॉपुलर व्यंजन (Haryana Popular Dishes) के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वहां पर जाएं को एक बार टेस्ट जरूर करें...

घी बूरा रोटी (Ghee Bura Roti)


यह हरियाणा के व्यंजनों की एक मीठी रोटी है। यह स्वादिष्ट मीठी रोटी बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है और इसे मिठाई के रूप में सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिखने में और स्वाद में राजस्थानी व्यंजन - चूरमा के समान है और इसे बूरा यानी पिसी हुई चीनी, घी और बची हुई रोटियों से बनाया जाता है। यह मूल व्यंजन है जो हर हरियाणवी घर में मिल सकता है और यह एक ऐसी चीज है जो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

कचरी की सब्जी (Kachri Ki Sabji)


कचरी एक ऐसी फसल है जो हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के सूखे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है और इसे किसी अन्य भारतीय सब्जी की तरह ही कुछ मसालों के साथ पकाया जाता है। कहा जाता है कि कचरी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यही मुख्य कारण है कि कई लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं।

बाजरा आलू रोटी (Bajra Aloo Roti)


बाजरा आलू रोटी हरियाणा का मुख्य भोजन है और हर घर में काफी आम है। यह स्वादिष्ट व्यंजन बाजरे का आटा, आलू, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया और गरम मसाला के साथ बनाया जाता है। ऊपर से कुछ सफेद मक्खन और दही, अचार, और सब्जी के साथ ये काफी टेस्टी लगती है।

हरा धनिया छोलिया की सब्जी (Hara Dhaniya Choliya Ki Sabji)


हरियाणा का एक और स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन है हरा धनिया छोलिया। छोलिया हरा चना या छोला है। हरा चना अत्यधिक पौष्टिक होता है और हरियाणा के व्यंजनों में से एक है। पकवान बहुत ही सरल और पकाने में आसान है। हरे चने को प्याज और गाजर जैसी सब्जियों के साथ, चुने हुए मसालों के साथ पकाया जाता है और रोटी या चावल के साथ इसे बड़े चाव से खाया जाता है।

कैर सांगरी की सब्जी (Kair Sangri Ki Sabji)


कैर सांगरी या सांगरी हरियाणा का एक प्रसिद्ध पारंपरिक भोजन है। यह मसालेदार खाना कैर और सांगरी से बनता है। कैर और सांगरी राजस्थान और हरियाणा क्षेत्रों में पाए जाते हैं। कैर एक बहुत ही छोटे आकार का फल है, जबकि सांगरी एक प्रकार की फली है। यह रेसिपी सूखे कैर और सांगरी से बनाई जाती है जिसे रात भर पानी या छाछ में भिगोया जाता है। तीखे और खट्टे स्वाद के लिए इसमें सूखे अमचूर, दही और बेरीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह हरियाणा के व्यंजनों के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है जिसे आपको एक बार ट्राई करना चाहिए।

और पढ़ें
Next Story