Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खाने के स्वाद को दोगुना करती है ये हरी धनिया और लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी

कुछ लोग दाल चावल के साथ भी हरी चटनी खाना पसंद खाना पसंद करते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी लगती है। हरे धनिया और लहसुन से बनी चटनी को आप किसी के भी साथ खा सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे।

खाने के स्वाद को दोगुना करती है ये हरी धनिया और लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
X

खाने के स्वाद को दोगुना करती है ये हरी धनिया और लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी (फाइल फोटो)

आप अक्सर हरी चटनी समोसा, मठरी या पराठे के साथ खाते होंगे। वहीं कुछ लोग दाल चावल के साथ भी हरी चटनी खाना पसंद खाना पसंद करते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी लगती है। हरे धनिया और लहसुन से बनी चटनी को आप किसी के भी साथ खा सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं हरी चटनी बनाने का तरीका।

सामग्री

हरा धनिया - 1 कटोरी

हरी मिर्च - 2

लहसुन - 7-8

कली अदरक का टुकड़ा - 1 इंच

नींबू का रस - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

Also Read: Malai Paneer Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी मलाई पनीर, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले धनियापत्ती को साफ करके अच्छे से धोएं।

- फिर हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भी टुकड़ों में काटें।

- फिर अब इन सभी चीजों को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

- इसके बाद इसे एक कटोरी में निकालकर नमक और नींबू का रस मिक्स करें।

- आपकी हरे धनिये और लहसुन की चटनी तैयार है। इसे आप खाने के साथ सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story