Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Guru Parv 2019 Recipe : गुरु पर्व पर घर में मिनटों में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद

Guru Parv 2019 Recipe : कार्तिक मास की पूर्णिमा हिन्दू और सिक्खों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। क्योंकि इस दिन जहां हिन्दू भगवान विष्णु के सबसे प्रिय माह कार्तिक मास की समाप्ति होती है और भक्तों को अपनी पूजा अर्चना का फल मिलने की ख्वाहिश होती है, तो वहीं सिक्खों के प्रथम गुरु यानि गुरु नानक देव की जंयती मनाई जाती है। इस बार गुरु पर्व 12 नवंबर को है। ऐसे में आज हम आपको गुरु पर्व के उपलक्ष्य में स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद की रेसिपी लेकर आए हैं। कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आपको सामग्री में गेहूं का आटा आधा कप, घी आधा कप, चीनी आधा कप की आवश्यकता होगी।

Guru Purnima 2023 recipe special Kada Prasad recipe in hindi
X
कड़ा प्रसाद रेसिपी। 

Guru Parv 2019 Recipe : आपने भी अक्सर गुरुद्वारे जाने पर स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद जरुर खाया होगा, लेकिन वो घर में कैसे बनाया जाता है, ये काफी सीक्रेट रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए गुरु पर्व पर कड़ा प्रसाद की रेसिपी लेकर आएं हैं। जो घर में मौजूद सामान्य चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं घर में बनाने में कड़ा प्रसाद बनाने की विधि....




कड़ा प्रसाद रेसिपी सामग्री (Kada Prasad Recipe Ingredients)

गेहूं का आटा - ½ कप (80 ग्राम)

घी - ½ कप (110 ग्राम)

चीनी - ½ कप (110 ग्राम)





कड़ा प्रसाद रेसिपी विधि (Kada Prasad Recipe Process)

1. कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी गर्म करें।

2. अब उसमें गेहूं का आटा डालें और चलाते हुए सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें।

3. आटे के पूरी तरह सुनहरा होने पर उसमें चलाते हुए पानी मिलाएं याद रखें कि कड़ा प्रसाद के मिश्रण में गांठे न पड़ें।

4. अब कड़ा प्रसाद के मिश्रण में चीनी डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक अच्छे से मिक्स कर लेँ।

5. इसके बाद तैयार कड़ा प्रसाद को एक बॉउल में निकालें और गर्मगर्म सर्व करें।

सुझाव

कड़ा प्रसाद हमेशा मोटे गेहूं के मोटे आटे से बनाएं।

प्रसाद बनाने के बाद पानी को डालते समय चलाते रहें, वरना गांठें बन सकती हैं।

आप अपनी पसंद के मुताबिक कड़ा प्रसाद में सूखे मेवे भी डाल सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story