Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें खमन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी

ज्यादातर लोगों को ढोकला काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ गुजराती डिश खाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप खमन ढोकला ट्राई करते हैं। इसी बीच आज हम आपको खमन ढोकना बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

जानें खमन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी
X
खमन ढोकला रेसिपी (फाइल फोटो)

भारत में कई अलग अलग धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं। वहीं अगर खाने की बात करें तो गुजरात का खाना पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं ज्यादातर लोगों को ढोकला काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ गुजराती डिश खाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप खमन ढोकला ट्राई करते हैं। इसी बीच आज हम आपको खमन ढोकना बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं खमन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

बैटर के लिए:

बेसन- 1 कप

नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच

दही- 1/4 कप

सूजी- 1 बड़ा चम्मच

बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच

पानी- 3/4 कप

नमक- स्वादानुसार

तेल- आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए:

तेल- 2 बड़े चम्मच

चीनी- 1 बड़ा चम्मच

सरसों के दाने- 1/2 छोटा चम्मच

साबुत जीरा- 1/2 छोटा चम्मच

करी पत्ता- 15-20

सफेद तिल- 1/2 छोटा चम्मच

हींग- चुटकीभर

पानी- 1/3 कप

हरी मिर्च- 4 (लंबाई में कटी)

धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

नारियल- 2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सारा बैटर डालकर मिला लें।

- इसके बाद आप स्टील के बर्तन को तेल से ग्रीस कर उसमें बैटर डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर भांप से पका लें।

- अब तैयार ढोकले में चाकू डालकर चैक कर लें। अगर चाकू में बैटर लगा आया तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं। अगर न लगे तो समझ जाए कि ये बन गया है।

Also Read: बचे हुए कड़ाही पनीर से बनाएं टेस्टी पिज्जा, स्वाद में आएगा मजा

- फिर एक पैन में तेल गर्म कर हींग और सरसों भून लें।

- फिर अब उसमें करी पत्ता, जीरा, तिल और हरी मिर्च डालकर पका लें।

- तड़के में पानी और चीनी डालकर 1 मिनट तक पका लें।

अब तैयार तड़के को ढोकले पर डालकर धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।


और पढ़ें
Next Story