Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ऐसी बनती है फिरनी सेवईं, आप भी करें ट्राई

आज हम आपके लिए फिरनी सेवईं बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्ती होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

ऐसी बनती है फिरनी सेवईं, आप भी करें ट्राई
X

ऐसी बनती है फिरनी सेवईं, आप भी करें ट्राई (फाइल फोटो)

आज हम आपके लिए फिरनी सेवईं बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्ती होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

फूल क्रीम दूध - एक लीटर

मूंग दाल - आधा कप

लच्छा सेवईं - एक कप

चिरौंजी - एक बड़ा चम्मच

काजू पेस्ट - एक कप

नारियल पेस्ट - आधा कप

किशमिश - एक बड़ा चम्मच

चीनी - चार बड़ा चम्मच

एसेंस - दो बूंद

पानी - एक कप

कटे हुए मेवे (काजू, बादाम और पिस्ता) - एक बड़ा चम्मच

Also Read: Breakfast में बनाकर खाएं लच्छा पराठा, जल्दी नोट करें रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग दाल डालकर पानी के साथ 2 सिटी में पकाएं और गैस बंद कर दें।

- फिर दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में दूध उबाल लें।

- फिर दूध में पहला उबाल आते ही सेवईंयां और मूंग दाल डालें।

- कड़छी से लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपके नहीं।

- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें काजू और नारियल का पेस्ट डाल दें और इसे चलाते हुए पका लें।

- इसके बाद 3-4 मिनट बाद इसमें चीनी डालकर 2 मिनट के लिए पका लें।

- फिर अब इसमें चिरौंजी, किशमिश मिक्स कर 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी सेवईं फिरनी तैयार है।

और पढ़ें
Next Story