एक बार जरूर ट्राई करें ये पोहा ढोकला, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान
हम आपको आज पोहा ढोकला की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बहुत आसान है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट है। तो आइए जानते हैं पोहा ढोकला बनाने की रेसिपी।

अगर आप डेली नाश्ते में पराठे, पोहा, उपमा और पकौड़े खाते खाते बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको आज पोहा ढोकला की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बहुत आसान है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट है। तो आइए जानते हैं पोहा ढोकला बनाने की रेसिपी।
पोहा सामग्री
पोहा - 500 ग्राम
दही - 250 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
मिर्च का पेस्ट - 1/2 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
राई दाना - 1/2 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सोडा - 1/4 चम्मच
हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई - 1/2 चम्मच
विधी
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में पोहा लें। और उसे दही में भिगो कर रख दें।
- इसके बाद इसमें अब अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट हल्दी, नमक, हरी धनिया, सोडा और तेल मिला लें।
- इसे इतना अच्छे से फेटें कि पोहा पूरी अच्छी तरह से पोहा में मिक्स हो जाए।
- इसे अब कम गहराई वाले बाउल में चारों तरफ अच्छे से तेल लगाएं और पेस्ट को इसमें फैलाएं।
Also Read: गर्मी में जरूर बनाकर खाएं सत्तू के लड्डू, ये है बनाने का आसान तरीका
- इसे अब स्टीम होने के लिए रख दें।
- ढोकला तैयार होने के बाद इसके ऊपर राई, करी पत्ती, चीनी का तड़का लगाएं।