Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lockdown: एक बार जरूर ट्राई करें गुजरात का स्पेशल खमन ढोकला, ये है रेसिपी

Lockdown: कोरोना के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। वहीं घरों में बंद लोगों का रहना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आप नए नए खोने की चीजें बनाकर फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको गुजरात के फैमस खमन ढोकला रेसिपी (Dhokla Recipe) बताने जा रहे हैं।

Lockdown: एक बार जरूर ट्राई करें गुजरात का स्पेशल खमन ढोकला, ये है रेसिपी
X
खमन ढोकला रेसिपी (फाइल फोटो)

Lockdown : जहां लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। वहीं ऐसे में बहुत अच्छा मौका है जब आप घर पर रहकर नई नई चीजें बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको आज गुजरात के स्पेशल खमन ढोकला रेसिपी (Dhokla Recipe) बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ खाने में टेस्टी ही नहीं बल्कि बनाने में बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं खमन ढोकला बनाने की रेसिपी।

खमन ढोकला सामग्री

  • बेसन- 1 कप
  • चीनी- 1 चम्मच
  • नमक- 1 चम्मच
  • रिफाइंड ऑयल- 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों- 1 चम्मच
  • पानी- 2+1/2 कप
  • नींबू का रस- 1+3/4 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 3/4 चम्मच
  • करी पत्ता - 15 पत्ते
  • नारियल- 1 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
  • हरी मिर्च- 4
  • धनिया- 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

खमन ढोकला विधि

  • - इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच के बाउल में बेसन, पानी और बेकिंग सोडा मिक्स करें।
  • - अब इस बैटर को फूलने के लिए 1-2 घंटों तक अलग रख दें।
  • - अब स्टीमर में गर्म पानी डालें। साथ ही इसे ऑयल से ग्रीस कर लें।
  • - कुछ समय के बाद तैयार ढोकले के बैटर को बर्तन में डालकर गैस की स्लो फ्लेम में 15-20 मिनट तक पकाएं।
  • - तय समय के बाद चाकू की मदद से ढोकला चैक करें।
  • - अगर चाकू में ढोकला का बैटर चिपक गया तो उसे थोड़ी देर और पकाएं।
  • - आपका ढोकला ढोकला बन कर तैयार है इसे ठंडा कर टुकड़ों में काटें।
  • - अब एक पैन ऑयल डालकर गैस की मीडिया फ्लेम में रखें।
  • - तेल के गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ते, हरी मिर्च और 1/2 कप पानी डालकर उबालें।
  • - उबलने के बाद इसमें नींबू का रस, चीनी और हरा धनिया डालें।
  • - तैयार मिक्सचर को कटे हुए ढोकले के ऊपर डालें।
  • - इसके साथ ही इसे कटा हरा धनिया और मिर्च से गार्निश कर सर्व करें।
  • आपको खमन ढोकला तैयार है। इसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय करें।
और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story