घर पर बनाकर रखें ये ढाबा स्टाइल लहसुन की चटनी, भोजन का स्वाद होगा दोगुना
लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में आप लहसुन की चटनी बना कर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए लसहुन की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर ही ढाबा स्टाइल में लहसुन की चटनी बनाकर खा सकते हैं।

घर पर बनाकर रखें ये ढाबा स्टाइल लहसुन की चटनी, भोजन का स्वाद होगा दोगुना (फाइल फोटो)
लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में आप लहसुन की चटनी बना कर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए लसहुन की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर ही ढाबा स्टाइल में लहसुन की चटनी बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
लहसुन की कलियां - 1 कप
अदरक का टुकड़ा - 1 - 2 इंच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्म्च
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलें।
- फिर अदरक के टुकड़े को भी छीलें और धोकर काटें।
- इसके बाद अब मिक्सी में लहसुन की कलियां, अदरक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सारी चीजें डालकर पीस लें।
- आपकी ढाबा स्टाइल में लहसुन की चटनी तैयार है।