Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Coronavirus Lockdown: घर पर ऐसे बनाएं Milk Powder से दही

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के चलते ज्यादातर सभी दुकाने बंद हैं। वहीं लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हम आपको घर पर ही मिल्क पाउडर से दही बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Coronavirus Lockdown: घर पर ऐसे  बनाएं  Milk Powder से दही
X
घर पर बनाएं Milk Powder से दही (फाइल फोटो)

Coronavirus: कोरना के आतंक को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। जिसके चलते ज्यादातर दुकाने भी बंद हैं। वहीं लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को छोटी छोटी चीजें नहीं मिल रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बिना दही के खाने में मजा नहीं आता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको घर पर ही मिल्क पाउडर से दही बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है।

इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि मिल्क पाउडर से बने दही में फैट भी कम होता है। मार्केट के दही से ज्यादा यह दही काफी स्वादिष्ट भी होता है। तो चलिए जानते हैं मिल्क पाउडर से दही बनाने का तरीका।

दही बनाने का तरीका

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 बाउल में पानी में मिल्क पाउडर डालकर ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें।

- इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं।

- इसके बाद जब दूध उबाल जाए तो इसे रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने के लिए रखे।

- फिर दूध में 1चम्मच दही और हल्का-सा नींबू का रस डाल कर 4-5 घंटो के लिए रखें।

आपका दही तैयार है। इसे आप खाने के साथ या रायता जैसी चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story