Lockdown: नहीं जा सकते बाहर तो घर पर बनाएं ब्लूबेरी ओटमील कुकीज, ये है रेसिपी
आज हम आपको ब्लूबेरी ओटमील कुकीज की रेसपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ब्लूबेरी ओटमील कुकीज बनाने की रेसिपी।

Lockdown: कोरोना के आतंक को रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। वहीं लोगों को इसके चलते बाहर जाना सख्त मना है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। तो इसी बीच आज हम आपको ब्लूबेरी ओटमील कुकीज की रेसपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ब्लूबेरी ओटमील कुकीज बनाने की रेसिपी।
ब्लूबेरी ओटमील कुकीज सामग्री
आटा- 1-1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
बटर- 1 कप
ब्राउन शुगर- 1 कप
अंडा- 2
वनिला एसेंस- 2 चम्मच
ओट्स- 3 कप
Del Monte Blueberries- 1 कप
ब्लूबेरी ओटमील कुकीज विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप ओवन को 350 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- इसके बाद अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगा कर रखें।
- एक बाउल में बेकिंग पाउडर और नमक को मिलाएं।
- एक अलग बाउल में बटर, चीनी और आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- तैयार मिक्सचर को 3 मिनट तक फूलने के लिए अलग रखें।
- इसके बाद मिक्सचर में अंडे और वनिला एसेंस डालकर फेंटें।
- अब बेकिंग पाउडर और नमक का मिक्सचर डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं।
- अब ओट्स और Del Monte Blueberries डालकर आटा तैयार करलें।
- तैयार आटे को 2 चम्मच जितना लेकर रोल कर कुकीज की शेप दें।
- अब तैयार कुकीज को बेकिंग ट्रे पर 2 इंच की दूरी पर रखें।
- बेकिंग ट्रे को 20 मिनट के लिए ओवन में रखें।
- इसके बाद कुकीज को बाहर निकाल लें आपकी कुकीज तैयार है। इसे आप चाय के साथ भी खा सकते हैं।