लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे जब सामने आएगा कॉर्न फ्राइड राइस
अगर आप किचन में ज्यादा देर समय नहीं बिताना चाहती हैं तो ऐसे में आप कॉर्न फ्राइड राइस बनाएं। इसी बीच आज हम आपको कॉर्न फ्राइड राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

अगर आप कुछ आसान सी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए कॉर्न फ्राइड राइस बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। इसे बनाना काफी आसान है। वहीं अगर आप किचन में ज्यादा देर समय नहीं बिताना चाहती हैं तो ऐसे में आप कॉर्न फ्राइड राइस बनाएं। इसी बीच आज हम आपको कॉर्न फ्राइड राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कॉर्न फ्राइड राइस बनाने का तरीका।
सामग्री
रात का बचा चावल या पका ताजा चावल - 1 कप
कटा प्याज - 1 बारीक
मीडियम आकार की बारीक कटी हरी-लाल शिमला मिर्च - 1-1
बारीक कटा लहसुन - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1
फ्रोजन मक्के के दाने - 1 कप
उबले हुए मटर के दाने - 1/2 कप
नमक - स्वादानुसार
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
सोय सॉस - 1 चम्मच
विनेगर - 1 चम्मच
शेजवान सॉस - 1 चम्मच
थोड़ा सा बारीक कटा स्प्रिंग प्याज
ऑलिव ऑयल - 1 चम्मच
विधी
- इसके लिए आप सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें।
- इसके बाद अब इसमें लहसुन और हरी मिर्च को बीच में से काटकर चलाएं।
- फिर अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर सॉते करें।
- इसके बाद अब मक्के के दाने और मटर डालकर चलाएं।
Also Read: बारिश के मौसम में उठाएं मसाला चाए का लुत्फ, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
- फिर अब चावल डालकर एक बार फिर टॉस करें।
- इसके बाद बची सामग्री को एक-एक कर डालकर चलाते जाएं।
आपके कॉर्न फ्राइड राइस तैयार है। इसे आप चटनी के साथ गर्म गर्म सर्व करें।