Christmas 2021 Recipe: क्रिसमस पर बच्चों के लिए बनाये ये खास कुकीज, आसान है रेसिपी
क्रिसमस पर आप मेहमानों से लेकर बच्चों के लिए घर पर ही कुकीज बना सकती हैं। यह केसरी कुकीज खाने में जितनी स्वाद हैं बनाने में उतनी ही आसान है।

Kesari Biscuit Cookie Recipe: क्रिसमस (Christmas 2021) पार्टी के लिए आप ने अपना फूड मेन्यू तैयार कर लिया होगा। इसमें मेहमानों के आते ही वार्म वेलकम के लिए कई सारे खाने के आइट्म भी रखे होंगे। इसी में आप केसरी कुकीज (Kesari Biscuit Cookie) भी शामिल कर सकते हैं। केसरी कुकीज खाने में बेहद स्वाद लगते हैं और कई दिन तक स्टोर भी किये जा सकते हैं। इतना ही नहीं इन्हें घर पर बनाना भी बहुत ही आसान है। आइये आप को बताते हैं केसरी कुकीज की बेहतरीन आसान रेसिपी
केसरी कुकीज के लिए चाहिए ये सामग्री
-मैदा : 100 ग्राम
-आइसिंग शुगर : 50 ग्राम
-मक्खन : 30 ग्राम
-ठंडा पानी : 2 बड़े चम्मच
-कैरेमल शुगर : 1 बड़ा चम्मच
-केसर : 10-15 पत्ती
यह है कुकीज बनाने की आसान विधि
-पहले दो चम्मच पानी में केसर पत्तियां भिगो दें। मैदे में आइसिंग शुगर और मक्खन मिलाकर अच्छी तरह मसलें।
-अब इसमें पानी सहित केसर की पत्तियां मिलाकर आटे की तरह गूंध लें। फिर इसे चकले पर रखकर बेलन से रोटी की तरह बेलें।
-अब कुकीज कटर से गोल कुकीज काट लें।
- प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
-ओवन से निकालकर कुकीज के ऊपर कैरेमल शुगर छिड़क दें।