Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते में बनाकर खाएं छोले आलू का पराठा, खाने में लगता है बहुत ही टेस्टी

आज हम आपके नए स्टाइल में पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आज हम आपको छोले आलू का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं छोले आलू पराठा बनाने का तरीका।

नाश्ते में बनाकर खाएं छोले आलू का पराठा, खाने में लगता है बहुत ही टेस्टी
X

नाश्ते में बनाकर खाएं छोले आलू का पराठा, खाने में लगता है बहुत ही टेस्टी (फाइल फोटो)

ज्यादातर घरों में नाश्ते मे पराठा बनाकर खाया जाता है। इसके लिए लोग आलू, प्याज और पनीरा का पराठा खाते हैं। लेकिन आज हम आपके नए स्टाइल में पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आज हम आपको छोले आलू का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं छोले आलू पराठा बनाने का तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप

उबले आलू (मैश किए हुए) - 2

छोले उबले हुए - 1 कप

भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: घर पर ऐसे बनाएं मार्केट जैसे दही भल्ले, जल्दी नोट करें रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिक्स करें।

- इसके बाद अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें।

- अब एक बर्तन में आलू, छोले, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें।

- इसके बाद अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें।

- अब इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें।

- इसके बाद अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेलें।

- फिर मीडियम आंच पर तवा रखें और इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें।

आपका छोले आलू का पराठा तैयार है।

और पढ़ें
Next Story