ऐसे बनता है चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी
नॉन वेज डिश में चिकन कोरमा बहुत ही शानदार डिश है। ज्यादातर लोग इसे खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती है। यह घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसी बीच आज हम आपको चिकन कोरमा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

ऐसे बनता है लेमन चिकन, यह है रेसिपी (फाइल फोटो)
नॉन वेज डिश में चिकन कोरमा बहुत ही शानदार डिश है। ज्यादातर लोग इसे खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती है। यह घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसी बीच आज हम आपको चिकन कोरमा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चिकन कोरमा बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
चिकन - 500 ग्राम
दही - 200 ग्राम
घी - 100 ग्राम
कोरमा मसाला
2 बड़े फ्राइड अनियन मसाला
लाल मिर्च पाउडर - 2 बड़े चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लौंग - 4-5
काली मिर्च - 4-5
अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 ब़ड़े चम्मच
लहसुन - 4-5 कलियां
अदरक - 1 इंच
केवड़ा जल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज (स्लाइस में काट लें) - 3
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को पानी से अच्छे से धो लें।
- इसके बाद इसमें दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, कोरमा मसाला, फ्राइड अनियन पाउडर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें और इसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- फिर कड़ाही में घी गर्म करें और घी गर्म होने के बाद इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। - प्याज भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।
- कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गर्म करे और घी गर्म होने के बाद इसमें लौंग और काली मिर्च डाले।
- फिर लहसुन और अदरक डालकर ब्राउन होने तक भूनलें - इसके बाद घी में चिकन डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।
- इसे आप 8-10 मिनट तक तेज आंच में पकाएं।
- फिर इसमें तली हुई प्याज डालकर मिलाए और केवड़ा जल डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
आपका चिकन कोरमा तैयार है। इसे आप गरमा गर्म रोटी के साथ सर्व करें।