Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चिकन चंगेजी रेसिपी: अगर आप हैं नॉनवेज के शौकीन तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट चिकन चंकेजी

चिकन चंगेजी रेसिपी: ज्यादातर लोग बाहर जाकर चिकन चंगेजी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन चंगेजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती है।

चिकन चंगेजी रेसिपी: अगर आप हैं नॉनवेज के शौकीन तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट चिकन चंकेजी(Advance)
X
चिकन चंगेजी रेसिपी(फाइल फोटो)

चिकन चंगेजी रेसिपी: ज्यादातर लोग नॉनवेज खाने के शौकीन होते हैं। जिसके लिए मार्केट जाकर नॉनवेज की अलग-अलग डिश खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग बाहर जाकर चिकन चंगेजी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन चंगेजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं चिकन चंगेजी की रेसिपी।

चिकन चंगेजी सामग्री

चिकन - 1 कि.लो

टमाटर प्यूरी - 1 कप

तेल - 1/2 कप

दही - 4 टेबलस्पून

लौंग - 3 नग

छोटी इलाइची - 2

बड़ी इलाइची - 1

दालचीनी - 1 स्टिक

सूखी लाल मिर्च - 3

प्याज - 3 (कटे हुए)

अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 टीस्पून

जीरा पाउडर - 1 टीस्पून

हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून

धनिया पाउडर - 1 टीस्पून

गरम मसाला - 1/2 टीस्पून

केवड़ा जल - 1 टेबलस्पून

नमक– स्वादानुसार

चिकन चंगेजी विधि

-सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और इसमें चिकन डालकर डीप फ्राई करें।

-दूसरे पैन में तेल गर्म करके उसमें बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग, सूखी लाल मिर्च और प्याज डालकर फ्राई करें।

-इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक और टमाटर डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं।

-इसके बाद हल्दी, जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर सारे मसाले को अच्छी तरह से भूनें।

-फिर इसमें चिकन और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।

-अब इसमें केवड़ा पानी डाल कर 1 मिनट तक फिर से पकाएं।

-अब इसमें हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

आपका चिकन चंगेजी तैयार है। इसे आप नान या रोटी के साथ गर्मा-गर्म खा सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story