ब्रेड पर मक्खन लगाकर नहीं बल्कि इस तरह खाएं, स्वाद होगा और भी जबरदस्त
क्या आपने कभी घर पर इसे गार्लिक ब्रेड की तरह बनाकर खाया है। अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर ही चीज गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका बताएंगे।

ब्रेड पर मक्खन लगाकर नहीं बल्कि इस तरह खाएं, स्वाद होगा और भी जबरदस्त (फाइल फोटो)
अक्सर लोग ब्रेड पर मक्खन या जेम लगाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी घर पर इसे गार्लिक ब्रेड की तरह बनाकर खाया है। अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर ही चीज गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
स्लाइस - 2 ब्रेड
लहसुन - 1 चम्मच
मक्खन - 1 बड़े चम्मच
चीज - 1 बड़ा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच
ऑरिगैनो - 1/2 चम्मच
Also Read: बच्चों को ऐसे बनाकर खिलाएं टोमैटो पास्ता, बहुत आसान है रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में लहसुन को बारीक काट लें।
- फिर बारीक कटे लहसुन में मक्खन डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर पहले ये मक्खन लगाएं फिर ऊपर से चीज घिसकर डालें।
- अब मीडियम आंच पर तवा गरम करने के लिए रख दें।
- तवे के गरम होते ही इसपर ब्रेड रख दें और फिर ब्रेड को किसी प्लेट से ढक दें। जिससे चीज अच्छे से पिघल जाए।
- अब बीच-बीच में प्लेट हटाकर ब्रेड चेक करते रहें कि ये न जले।
- फिर कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डाल दें।
- आपकी चीज गार्लिक ब्रेड तैयार है।