बेसन फेस पैक से पाएं ब्राइट-ग्लोइंग स्किन
बेसन हेल्थ के लिए बेनिफिशियल तो होता ही है। साथ ही स्किन में निखार लाने के लिए भी काफी इफेक्टिव है। ग्लोइंग-क्लीन, प्रॉब्लम फ्री स्किन पाने के लिए आप कई तरह के बेसन फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हर महिला ग्लोइंग, ब्राइट स्किन चाहती है। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती है। लेकिन केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट भी दिखने लगते हैं। आप चाहें तो स्किन पर दमक लाने के लिए बेसन की हेल्प भी ले सकती हैं। इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी सॉल्व होती हैं। सबसे खास बात यह है कि बेसन का स्किन पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए
सर्दियों में स्किन काफी ड्राय हो जाती है। चेहरे से ग्लो गायब सा हो जाता है। ऐसे में आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 टी स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और एक टी स्पून दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने फेस पर लगाएं। सूखने पर फेस वॉश कर लें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आएगी।
ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप थोड़ी सी दही, दो-तीन बूंद नीबू का रस और 2 टी स्पून बेसन मिलाकर, पेस्ट बनाएं। इसे अपने फेस पर लगाएं। इससे स्किन से सारी डस्ट निकल जाती है। स्किन एकदम क्लीन हो जाती है। आप चाहें तो 2 टी स्पून बेसन, थोड़ा सा शहद, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर भी पेस्ट बना सकती हैं। इसे 20 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को अच्छे से वाश कर लें।
स्क्रबिंग के लिए
बेसन स्क्रबिंग के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप 2 टी स्पून बेसन, 1 टी स्पून ओट्स, थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे अपनी पूरी बॉडी को स्क्रब करें। इससे डेड स्किन रिमूव हो जाएगी। आपकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग हो जाएगी।
पिंपल्स के लिए
अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स हैं तो बेसन का फेस पैक आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए आप 2 टी स्पून बेसन में थोड़ा चंदन पावडर, चुटकी भर हल्दी और एक टी स्पून दूध मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर फेस पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो बेसन के साथ शहद मिलाकर भी यूज कर सकती हैं। इससे आपको पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा। इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं।
टैनिंग के लिए
बेसन, टैनिंग दूर करने के लिए काफी इफेक्टिव माना जाता है। इसके लिए आप 4 चम्मच बेसन, थोड़ी सी दही, थोड़ा सा नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद फेस को साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन लगातार करें। इससे टैनिंग दूर हो जाएगी।
अनचाहे बालों के लिए
अगर आपकी स्किन पर अनचाहे बाल हैं और आप ब्लीच नहीं कराना चाहती हैं तो बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 टी स्पून बेसन, थोड़ा सा मेथी दाना पावडर और चुटकी भर हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे एफेक्टेड एरिया पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।
डार्क अंडरआर्म्स-नेक के लिए
महिलाएं अकसर अंडरआर्म्स, नेक के डार्कबेसन फेस पैक से पाएं ब्राइट-ग्लोइंग स्किन बेसन हेल्थ के लिए बेनिफिशियल तो होता ही है। साथ ही स्किन में निखार लाने के लिए भी काफी इफेक्टिव है। ग्लोइंग-क्लीन, प्रॉब्लम फ्री स्किन पाने के लिए आप कई तरह के बेसन फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। कलर से परेशान रहती हैं। अगर आपके अंडरआर्म्स, नेक पर भी डार्कनेस है तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 2 टी स्पून बेसन, थोड़ा सा दही और चुटकी भर हल्दी का पेस्ट तैयार करें। इसे अंडरआर्म, नेक पर लगाएं, 30 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।