जानें बथुआ का साग बनाने की आसान रेसिपी
सर्दी के मौसम में लोग बथुआ के पराठे, सब्जी और साग बनाकर खाते हैं। यह स्वाद में तो अच्छा ही है। इसके साथ ही यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको बथुआ का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

बथुआ का साग रेसिपी (फाइल फोटो)
सर्दियों के दिनों में बथुआ ज्यादा खाया जाता है। इस मौसम में लोग बथुआ के पराठे, सब्जी और साग बनाकर खाते हैं। यह स्वाद में तो अच्छा ही है। इसके साथ ही यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको बथुआ का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं बथुआ का साग बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बथुआ- 1/2 किलो
लहसुन- 5-6 कलियां (कटी हुई)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ)
सूखी लाल मिर्च- 4-5
राई- 1/4 छैटा चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेज पत्ता- 1-2
सौंफ- 1/4 चम्मच
हींग- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बथुआ की पत्तियों को धो कर काट लें।
- इसके बाद अब कुकर में बथुआ, पानी, 1/4 चम्मच नमक मिलाकर 2-3 सीटी लगा लें।
- फिर इसका एक्सट्रा पानी निकालकर मिक्सी में स्मूद पेस्ट बना लें।
- एक पैन में तेल गर्म करके उसमें तेज पत्ता, अजवाइन, जीरा, सौंफ, मेथी, धनिया पाउडर, राई, लाल मिर्च पाउडर, तेज पत्ता, हींग डालकर फ्राई करें।
- अब प्याज लहसुन, अदरक व टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
Also Read: जानें उड़द दाल की कचौड़ी रेसिपी
- इसमें बथुआ का पेस्ट और जरुरतानुसार पानी डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर बटर से सजाएं। आपका बथुआ का साग तैयार है।