Baisakhi 2020: इस खास मौके पर अलग अंदाज में बनाए दाल मखनी, ये है रेसिपी
Baisakhi 2020: पूरे देश में 13 अप्रैल यानि आज को बैसाखी (Baisakhi) का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार खासतौर पर सिखों क लिए काफी महत्तवपूर्ण होता है। सिख धर्म में इस त्योहार को नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके को आर भी खास बनाने के लिए आप दास मखनी बनाकर अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दाल मखनी बनाने का तरीका (Dal Makhni Recipe In Hindi)।

लंच में बनाकर खाएं दाल मखनी, नोट कर लें रेसिपी (फाइल फोटो)
Baisakhi 2020: पूरे देश में 13 अप्रैल यानि आज को बैसाखी (Baisakhi) का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार खासतौर पर सिखों क लिए काफी महत्तवपूर्ण होता है। सिख धर्म में इस त्योहार को नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के तिम गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) ने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। तभी से ही इस त्योहार की सिख धर्म में काफी मान्यता है। इस दिन गुरुद्वारे सजाए जाते हैं। इसके साथ ही नगर कीर्तन किए भी जाते हैं। लोग ढोल बजाते हैं और भांगड़ा करते हैं। इस मौके को आर भी खास बनाने के लिए आप दास मखनी बनाकर अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दाल मखनी बनाने का तरीका (Dal Makhni Recipe In Hindi)।
दाल मखनी सामग्री
काली साबुत उड़द दाल - 100 ग्राम
राजमा - 50 ग्राम
खाने का सोडा - 1/4 चम्मच
क्रीम - 2 चम्मच
मक्खन- 2-3 चम्मच
देसी घी- 1 या 2 चम्मच
दूध - 250 ग्राम
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हींग - 1 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
मेथी दाना - 1/4 चम्मच
दाल चीनी - 1 छोटा टुकड़ा
तेज पत्ता - 1 से 2
दाल मक्खनी मसाला - 1/2 चम्मच
तड़के के लिए सामग्री
प्याज - 2
हरी मिर्च - 2 से 3
अदरक - 1 बड़ा चम्मच ( बारीक कटा )
हरा धनिया - बारीक कटा
लहसुन - 5 से 7
दाल मक्खनी विधी
- उड़द की दाल बनाने से पहले उसे 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- दाल बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को धो लें और कूकर में डालकर 20-25 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- कुकर का ढक्खन बंद करने से पहले नमक और हल्दी भी डाल दें, इससे दाल जल्द पक जाएगी।
- दाल पकने के बाद उसे ऐसी ही 15-20 मिनट के लिए पड़ी रहने दें।
- अब बारी आती है दाल को तड़का लगाने की, उसके लिए कड़ाही में देसी घी लें, उसमें सबसे पहले तेज पत्ता, बारीक कटा अदरक और लहसुन डालकर भून लें।
- उसके बाद प्याज भी डाल दें और उन्हें हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- जब यह मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च, नमक, गर्म मसाला और दाल मक्खनी मसाला डालकर इसे अच्छे से पका लें।
- जब मसालों में से घी अलग होने लगे तब इसमें 1 चम्मच क्रीम डालकर पकाएं।
- दाल अगर गाढ़ी लगे तो उसमें दूध मिलाकर उसे पतला करें।
- करीब 3 से 5 मिनट तक दाल को उबलने दें और फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन डाल लें।
- मक्खन जब अच्छे से मिल जाए तब इसके ऊपर से थोड़ी क्रीम और हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर ढककर 1 मिनट के लिए पकने दें।
आपकी दाल मखनी तैयार है। इसे आप लछ्छा पराठा के साथ गर्म गर्म सर्व