Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बची हुई दाल से सबुह नाश्ते के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दाल पराठा

आप बची हुई दाल को फेंकने के बजाए उनसे दाल के पराठे बना सकती हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको बची हुई दाल से स्वादिष्ट दाल पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप नाश्ते में फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकती हैं।

बची हुई दाल से सबुह नाश्ते के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दाल पराठा
X
दाल पराठा (फाइल फोटो)

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं बची हुई दाल को फेंक देती हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि बची हुई दाल के पराठे बनाए जा सकते हैं। जी हां, आप बची हुई दाल को फेंकने के बजाए उनसे दाल के पराठे बना सकती हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको बची हुई दाल से स्वादिष्ट दाल पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप नाश्ते में फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

आटा - 1 कप

बची हुई दाल - 1/4 कप

बारीक कटी शिमला मिर्च - 1/2 कप

धनिया पत्ती बारीक कटी - 3 बड़े चम्मच

तेल पराठा बनाने के लिए - 3 चम्मच

प्याज बारीक कटा - 1/4 कप

नमक - स्वादानुसार

काली मिर्च - स्वादानुसार

पानी - आवश्यकतानुसार

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, दाल, धनिया पत्ती, प्याज, एक चम्मच तेल, शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से गूंध लें।

- थोड़ी देर के लिए आटे को रख दें जिससे वो और मुलायम हो जाएं।

- इसके बाद अब इनके छोटे-छोटे पेड़े बना कर बेल लें।

Also Read: एक बार जरूर ट्राई करें ये पोहा ढोकला, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान

- अब तवे को गरम करें और इसमें इन परांठों को अच्छी तरह से सेंक लें। ़

आपके पराठे तैयार हैं इसे आप अचार या दही के साथ सर्व करें।


और पढ़ें
Next Story