Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अनार का सॉस रेसिपी : घर पर अनार का सॉस बनाने की सही विधि

Anar ka sauce Recipe : अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग अनार का जूस पीनी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अनार के सॉस के बारे में सुना है। अगर नहीं , तो आज हम आपको अनार का सॉस रेसिपी (Anar ka sauce Recipe) बता रहे हैं। जो खाने में टॉमेटो सॉस के स्वाद को भी मात देता है। इसे घर में बनाना बेहद आसान है।

अनार का सॉस रेसिपी : घर पर अनार का सॉस बनाने की सही विधि
X

Anar ka sauce Recipe : अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग अनार का जूस पीनी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अनार के सॉस के बारे में सुना है। अगर नहीं , तो आज हम आपको अनार का सॉस रेसिपी (Anar ka sauce Recipe) बता रहे हैं। जो खाने में टॉमेटो सॉस के स्वाद को भी मात देता है। इसे घर में बनाना बेहद आसान है।

अनार का सॉस रेसिपी सामग्री (Anar ka sauce Recipe Ingredients)

2 कप अनार का रस

1 बड़ा चम्मच बटर

1 बड़ा चम्मच गुड़

स्वादानुसार काली मिर्च

स्वादानुसार नमक

1 बड़ा चम्मच अनार दाने का पाउडर

1 बड़ा चम्मच रेड वाइन

1 छोटा चम्मच रोजमेरी सिरप

अनार का सॉस रेसिपी विधि (Anar Sauce Recipe Process)

1. अनार का सॉस रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल आने तक गर्म करें।

2. इसके बाद एक पैन में धीमी आंच पर मक्खन डालकर गर्म करें।

3. मक्खन गर्म होने के बाद उसमें अनार का रस, अदरक, अनार दाने का पाउडर, रेड वाइन, काली मिर्च, पानी में भिगोया हुआ गुड़ और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

4. इसके बाद अनार के सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं।

5. अब अनार के सॉस में रोजमेरी सिरप मिलाएं और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

6. इसके बाद तैयार अनार के सॉस को एक बोतल में भरकर स्टोर करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story