आंवला टिक्की रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं हेल्थी आंवला की टिक्की
आंवला टिक्की रेसिपी: आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको टेस्टी और हेल्थी आंवला टिक्की की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

X
Shagufta KhanamCreated On: 29 Feb 2020 6:15 AM GMT
आंवला टिक्की रेसिपी: आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं कुछ लोग इसका सेवन मुरब्बे के रुप में करते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसका सेवन आचार के रुप में करते हैं। लेकिन बच्चों को खाने में यह बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसी बीच आज हम आपको आंवला टिक्की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये टेस्टी होने के साथ साथ काफी हेल्थी भी होती है। इसे आप बच्चों के टिफिन के लिए नाश्ते में भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं। आंवला टिक्की की रेसिपी।
- आंवला टिक्की सामग्री
- मूंग की दाल- 3/4 कप
- ओट्स- 1/2 कप
- आंवला- 4 (बारीक कटा)
- गाजर- 1(बारीक कटी)
- प्याज- 1(बारीक कटा)
- गुड़- 1 टेबलस्पून (कसा हुआ)
- हरी मिर्च- 1(बारीक कटी)
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- हरा धनिया- 1/4 कप (बारीक कटा)
- नमक- स्वादानुसार
- ऑयल- आवश्यकतानुसार
- आंवला टिक्की रेसिपी
- -सबसे पहले एक बाउल में मूंग की दाल को पानी में लगभग 3-4 घंटे के लिए भिगो कर अलग रखें।
- - फिर कुछ समय के बाद मिक्स ग्राइंडर की मदद से दाल को पीसकर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें।
- - पैन में तेल को गर्म करके उसमें सभी कटी सब्जियां डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- - अब इस मसाले में दाल का पेस्ट, ओट्स, चाट मसाला, हरा धनिया, गुड़ और नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- - मिक्स करने के बाद गैस बंद करें और मिक्सचर को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- - अब तैयार मिक्सचर को गोल शेप देते हुए सारी टिक्कियां बना लें।
- - गैस की मीडियम आंच पर नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करे और सारी टिक्कियां गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
Next Story