Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एक बार जरूर ट्राय करें ये स्पेशल आलू भरता रेसिपी, भोजन में आएगा और भी मजा

आज हम आपको आलू भरता की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों को भी काफी पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं आलू भरता बनाने का तरीका।

एक बार जरूर ट्राय करें ये स्पेशल आलू भरता रेसिपी, भोजन में आएगा और भी मजा
X
आलू भरता रेसिपी (फाइल फोटो)

बच्चों को आलू से बनी चीजें काफी पसंद होती हैं। इसका इस्तेमाल अधिकतर चीजों में किया जाता है। इसी बीच आज हम आपको आलू भरता की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों को भी काफी पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं आलू भरता बनाने का तरीका।

आलू (मीडियम साइज के) - 4

सरसों का तेल - 2 चम्मच

सूखी लाल मिर्च - 2

साबुत सूखा धनिया कूटा हुआ - 2 चम्मच

राई - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

प्याज- 2

हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2

लहसुन बारीक कटा हुआ - 2 कली

धनिया - 1 चम्मच

जीरा पाउडर -1 चम्मच

अमचूर - स्वादानुसार

नमक - स्वादानुसार

आलू भरता विधी

- इसके लिए सबसे पहले आलुओं को उबाल लें।

- इसके बाद उबले हुए आलुओं को छीलकर मैश करें।

- अब एक नॉनस्टिक फ्राइंगपैन में तेल गर्म करें। फिर आंच बंद करके तेल ठंडा करें।

- इसके बाद सूखी लाल मिर्च को सूखे धनिया के साथ मिलाकर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।

Also Read: कोरोना से बचाएगा ये तुलसी का काढ़ा, जानें इसे बनाने की रेसिपी

- अब दोबारा आंच जलाएं और गरम तेल में राई डालें और फिर उसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।

- बारीक कटी हरी मिर्च-लहसुन डालकर एक मिनट तक पकाएं।

- इस मसाले में हल्दी, धनिया, जीरा और लाल मिर्च पाउडर, आलू, नमक और अमचूर मिलाकर दो मिनट तक भूने।

आपका भरता तैयार है।

और पढ़ें
Next Story