नाश्ते में बनाएं आलू प्याज के पराठे, नोट करें रेसिपी
आज हम आपको आलू के पराठे थोड़े अलग अंदाज में बनाने का तरीका बताएंगे। यह आपके आलू के पराठे के स्वाद को और भी बढ़ा देगा। जिसके बाद आप बार बार इसे बनाकर खाना पसंद करेंगे।

पराठे
नाश्ते में ज्यादातर लोग आलू के पराठे बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको आलू के पराठे थोड़े अलग अंदाज में बनाने का तरीका बताएंगे। यह आपके आलू के पराठे के स्वाद को और भी बढ़ा देगा। जिसके बाद आप बार बार इसे बनाकर खाना पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
गेंहू का आटा - 2 कप
उबले आलू - 4
प्याज (कटी हुई) - 2
हरी मिर्च (कटी हुई) - 2
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
हींग - एक चुटकी
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बटर - जरूरत के अनुसार
Also Read: यह है नारियल दही चटनी बनाने का तरीका
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंदें।
- अब एक बर्तन में आलू, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- फिर अब आटे की लोइयां तोड़ें और दो लोई लेकर सूखा आटा लगा लें।
- इसके बाद दोनों को पूरी जितना बेलें।
- अब एक लोई पर हल्का सा घी लगाकर स्टफिंग का एक चम्मच रखकर चारों तरफ फैलाकर दूसरी पूरी से कवर करें।
- कवर की हुई पूरी को हाथों की मदद से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले फिर सूखा आटा लगाकर बेल लें।
- इसके बाद मीडियम आंच पर तवे पर हल्का बटर लगाकर चिकना कर लें और इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें।
- फिर एक प्लेट पर पराठा रखकर इसे बीच से काट लें।
आपका आलू प्याज का पराठा तैयार है। इसे आप दही या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।