Walnut Barfi Recipe: बस 3 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है अखरोट की बर्फी, यह है रेसिपी
Walnut Barfi Recipe: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसी बीच आज हम आपको अखरोट की बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

बस 3 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है अखरोट की बर्फी, यह है रेसिपी (फाइल फोटो)
Walnut Barfi Recipe: कई बार लोग ड्राई फ्रुट्स खाते खाते बोर हो जाते हैं तो ऐसे में ड्राई फ्रूट्स की बर्फी खाना बेस्ट ऑप्शन है। ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसी बीच आज हम आपको अखरोट की बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
अखरोट - 1/2 कप
चीनी - 2 बड़े चम्मच
मिल्क पाउडर - 2 बड़े चम्मच
दूध - 2 बड़े चम्मच
जायफल पाउडर - एक चुटकी
घी - 1 चम्मच
Also Read: ऐसे बनाकर खाएं मावा मूंगफली के लड्डू, स्वाद में लगते हैं जबरदस्त
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी डालकर मिला लें।
- फिर दूसरे माइक्रोवेव सेफ कटोरे में अखरोट और घी मिलाएं और 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
- फिर अब दूध वाला मिक्सचर इसमें डालकर मिलाएं और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
- फिर दूसरी ओर ट्रे में घी लगाकर इसे चिकना कर दें।
- अब मिक्सचर को माइक्रोवेव से निकालकर ट्रे में डालें और 1 घंटे तक सेट होने के लिए रखें।
- तय समय के बाद इन्हें पीस में काटें।
- आपकी अखरोट की बर्फी तैयार है।