एक बार जरूर ट्राई करें गुड़ आटे से बनी ये बर्फी, बहुत आसान है इसे बनाना
क्या आपने कभी आटे और गुड़ से बनी बर्फी कभी खाई है। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको गुड़ और आटे से बनी बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

सावन के व्रत में बनाकर खाएं कुट्टू आटे की बर्फी, जल्दी से नोट करें रेसिपी (फाइल फोटो)
आपने अक्सर खोया और चॉकलेट की तरह तरह की बर्फी खाई होंगी। क्या आपने कभी आटे और गुड़ से बनी बर्फी कभी खाई है। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको गुड़ और आटे से बनी बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
घी - 1/2 कप
गेहूं का आटा - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी गर्म करके इसमें आटा डालें और चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद अब कड़ाही को उतार लें और 1 मिनट तक इसे ठंडा करें। - फिर गर्म आटे में इलायची पाउडर और गुड़ मिक्स कर दें।
- फिर इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक गुड़ पिघल कर अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए।
- इसके बाद अब एक प्लेट में घी लगाकर इसमें मिक्सचर को फैला कर सेट करें।
- फिर चाकू की मदद से चौकोर टुकड़ों में काटे और 3 से 4 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आपकी आटा बर्फी तैयार है।