Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस बार आलू गोभी की सब्जी नहीं बल्कि ट्राई करें आलू गोभी को टेस्टी भर्ता, खाने में लजीज और बनाने में आसान

आज हम आपको आलू गोभी का भर्ता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

इस बार आलू गोभी की सब्जी नहीं बल्कि ट्राई करें आलू गोभी को टेस्टी भर्ता, खाने में लजीज और बनाने में आसान
X

इस बार आलू गोभी की सब्जी नहीं बल्कि ट्राई करें आलू गोभी को टेस्टी भर्ता, खाने में लजीज और बनाने में आसान (फाइल फोटो)

ज्यादातर घरों में आलू गोभी की सब्जी बनाकर खाई जाती है। लेकिन आज हम आपको आलू गोभी का भर्ता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

फूलगोभी

आलू - 4-6

हल्दी पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

राई - 1/4 चम्मच

जीरा - 1 चम्मच

हींग - एक चुटकी

गरम मसाला - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले फूलगोभी और आलू को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।

- इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करके इसमें हींग, राई और जीरा डालकर तड़काएं।

- इसके बाद अब फूलगोभी और आलू डालकर 2 मिनट तक फ्राई कर लें।

- फिर ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं।

- अब 1-2 मिनट पकाने के बाद डेढ़ कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 4 सीटी आने तक पका लें।

- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाएं तो सब्जी को कड़छी को मैश करें।

- अगर पानी रह जाए तो सब्जी को मीडियम आंच पर पानी सूखने तक पका लें।

- पानी के पूरी तरह से सूखने के बाद गैस बंद कर दें।

- आपका आलू-गोभी का भर्ता तैयार है ।

और पढ़ें
Next Story