दो घंटे से अधिक देर के खाने से करे परहेज, नहीं तो हो सकते हैं आप बेहद बीमार
दो घंटे से अधिक देर तक बचा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 April 2015 12:00 AM GMT
दिल्ली. अगर आप किसी फंक्शन में खाना खाने जा रहे हैं तो कोशिश करें, वहां सर्व किए जा रहे दही और सलाद का सेवन न करें। क्योंकि सामान्यतया सलाद फंक्शन के लिए बहुत पहले से ही काट कर रखा जाता है। इससे इसके खराब होने की संभावना अधिक रहती है।
कुछ ये ही बात दही के साथ भी है। यह बात हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर के के अग्रवाल ने कही। उन्होंने बताया कि दो घंटे से अधिक देर तक बचा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होता है। वहीं हाइजीनिक दृष्टिकोण से बाहर खाने के लिए सेव से बेहतर विकल्प केला और नारंगी है, क्योंकि यह छिलके के अंदर होता है।
वहीं अगर किसी के घर में साफ पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, तो ऐसे में उबला हुआ पानी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर विकल्प है। वहीं जो लोग जंक फूड का सेवन करते हैं उन्हें आर्टिफिशिल जंक फूड की बजाय उबला दूध, केला, नारंगी, ड्राई फ्रूट का सेवन करना चाहिए। यह नेचुरल जंक फूड है। इससे स्वास्थ्य को किसी तरह का नुकसान नहीं होता।
गंभीर समस्या
हाइपरटेंशन एक खामोश कातिल है, क्योंकि कई लोगों को एहसास ही नहीं होता कि उन्हें यह समस्या है। इसे लेकर जागरूकता का अभाव व समय पर इलाज नहीं मिलने से मर्ज गंभीर रूप ले लेता है। अगर शुरू में ही इसका पता चल जाए तो इलाज आसान होता है।
इसका दवाओं से इलाज किया जा सकता है। हाइपरटेंशन को वैश्विक स्तर की गंभीर समस्या मानते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में नियंत्रण के लिए नौ वैश्विक लक्ष्यों में एक लक्ष्य 2025 तक हाइपरटेंशन के फैलाव को 25 प्रतिशत तक कम करना रखा गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, इन बातों पर रखें ध्यान-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story