काम की खबरः एक साल तक बच्चों को न खिलाएं ये चीजें
बच्चे की जन्म के बाद बरती गई लापरवाही बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Oct 2017 7:29 AM GMT
मां की कोख से लेकर बच्चे के जन्म होने तक केयर की जरूरत तो होती है, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उसकी और ज्यादा केयर करनी पड़ती है। बच्चे की जन्म के बाद बरती गई लापरवाही बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।
डॉक्टरों की मानें तो मां को बच्चों के खान-पान के लिए सतर्क रहना चाहिए। शुरुआती दिनों में बच्चों को सही डाइट देना जरूरी है। अगर बच्चों को सही डाइट नहीं मिलती है तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।
इस खाने से अपने 1 साल के बच्चे को रखें दूर
- जन्म के एक साल तक बच्चों को ज्यादा नमक नहीं खिलाना चाहिए। इसका सेवन बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चों का लिवर इतना स्ट्रौंग नहीं होता कि वह नमक के डाइजेस्ट कर सकें।
- एक साल से कम उम्र के बच्चों को गाय या बकरी का दूध नहीं पिलाना चाहिए। न ही डेयरी के दूध का सेवन कराना चाहिए। इससे बच्चे की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ पर असर पड़ता है।
- बच्चों को एक साल तक शहद और ज्यादा मीठा भी नहीं खिलाना चाहिए। सही तरीके से डाइजेशन न होने के कारण बच्चे को कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- बच्चों को एक साल के पहले तला-भुना या मसालेदार खाना खिलाने से बचे। इसका बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
- चाय या कॉफी का सेवन तो बड़ों के लिए ही हानिकारक है। ऐेसे में बच्चों के लिए चाय या कॉफी जानलेवा हो सकती है। इसमें मौजूद तत्व बच्चों के डाइजेशन सिस्टम को खराब कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story