Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

त्वचा में चमक लाते हैं ये 5 प्रकार के तेल

इन तेलों को किसी भी पतले तेल में मिलाकर ही प्रयोग करें।

त्वचा में चमक लाते हैं ये 5 प्रकार के तेल
X
नई दिल्ली. लड़कियां अपनी बॉडी को लेकर काफी सर्तक रहती हैं। कभी उनके फेस या शरीर पर कुछ भी हो जाता है तो वो परेशान हो जाती हैं। तरह-तरह के नुस्खें अपनाती हैं जिससे उनकी त्वचा ग्लोइंग करें। आइए आपको बताते हैं इन तेल से लडकियां अपनी त्वचा को कैसे निखार सकती हैं...
1. जोजोबा तेल त्वचा
जोजोबा तेल त्वचा को ज्यादा तेलीय और रूखा होने से बचाता है। जीवाणु रोधी गुण होने के कारण यह त्वचा की जलन और खुजली को भी दूर करता है। यह त्वचा में नमी बरकरार रखता है, जिससे खुजली और रूखापन नहीं होता। यह एक्जिमा को रोकने में मददगार साबित होता है।
2. कैलेंडुला का तेल
कैलेंडुला का तेल त्वचा पर प्रभावी रूप से असर कर इसे स्वस्थ रखता है। यह त्वचा में चमक भी लाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ता है और सूजन भी कम करता है।
3. लैवेंडर का तेल
लैवेंडर का तेल सुकून पहुंचाने के साथ ही बढ़िया नींद लाने में कारगर होता है। यह जीवाणुरोधी गुणों वाला होने के कारण बालों से संबंधित कई समस्याओं से निजात दिलाता है। यह रूसी को खत्म कर बालों का झड़ना रोकता है।
4. कैमोमाइल तेल
कैमोमाइल तेल त्वचा को कोमल और स्वस्थ रखता है। यह एक्जिमा, घाव, अल्सर, जल जाने पर, त्वचा में जलन या खुजली होने प्राकृतिक उपचार के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसे निपल की त्वचा फट जाने पर या बच्चों को डायपर पहनने के कारण हो जाने वाले रैशेज या दोनों पर भी लगाया जा सकता है। यह माहवारी के दौरान शरीर में होने वाली ऐंठन या दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।

5. यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का तेल
यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का तेल आपको बीमार कर देने वाले सूक्ष्म-जीवाणुओं और शरीर से हानिकारक पदार्थ को हटाने में कारगर है। यूकेलिप्टस का तेल अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, तपेदिक जैसी बीमारियों के इलाज में भी प्रभावकारी असर दिखाता है। यूकेलिप्टस के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इसलिए यह जल जाने, कट जाने, घाव, खरोंच होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन तेलों को किसी भी पतले तेल में मिलाकर ही प्रयोग करें, क्योंकि विशुद्ध रूप में इन तेलों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर लालिमा पड़ने या जलन होने की आशंका रहती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story