पेट पर जमी चर्बी से हैं परेशान, पांच पेय पदार्थ हो सकते हैं चर्बी दूर करने में मददगार
पेट पर चर्बी जमने से शरीर की बनावट तो खराब होती ही है बल्कि इससे कई प्रकार की बिमारियां होने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती है

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Aug 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पेट पर जमा चर्बी से परेशान हैं और तोंद कम करने के लिए डाइटिंग शुरू करना चाहते हैं तो 5 ड्रिंक्स इसमें मददगार हो सकती हैं। इन ड्रिंक्स के सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और फैट्स जल्दी बर्न होता है। साथ ही, इनमें कैलोरी भी कम हैं इसलिए इनका सेवन वजन घटाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। पेट पर चर्बी जमने से शरीर की बनावट तो खराब होती ही है बल्कि इससे कई प्रकार की बिमारियां होने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती है।
कई प्रकार के पेय पदार्थ-
ग्रीन टी -नियमित तौर पर इनके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, वजन कम होगा और तोंद घटेगी। कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि ग्रीन टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स हैं जो मेटाबॉलिज्म ठीक रखने और वजन घटाने में मददगार हैं।
नींबू- यह शरीर के टॉक्सिन दूर करता है जिससे फैट्स बर्न होते हैं। नींबू का रस शरीर से टॉक्सिन दूर करता है और फैट्स गलाने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा भी देता है जिससे आप सारा दिन तरोताजा महसूस करेंगे।
अनानास और अदरक- ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।
तरबूज- में लाइकोपीन भी है जो दिल के रोगों को दूर करता है और लंबे सम तक आपको जवां बनाए रखता है। दिन में एक से दो बार तरबूज का जूस पीने से फैट घटाना आसान हो जाता है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, - डार्क चॉकलेट का सेवन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story