फील्ड जॉब वाली महिलाएं ऐसे मैनेज करें अपनी डाइट
खुद को दिन भर एनर्जी से भरपूर रखने के लिए हर मील के साथ फल और सब्जी जरूर खानी चाहिए।

X
???? ?????Created On: 20 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आजकल बहुत सी युवतियां और महिलाएं फील्ड जॉब करती हैं। ऐसे में उन्हें भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फील्ड जॉब करने वालों के सामने बड़ी समस्या आती है, खुद को फिट रखने की। इनमें से कई लोग तो बस ब्रेकफास्ट ही ठीक से कर पाते हैं। उनका लंच भी ठीक से नहीं हो पाता है, ऐसे में शरीर को पूरा न्यूट्रीशन नहीं मिल पाता है। अगर आप फील्ड जॉब करती हैं, तो आपको अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। तभी आप फिट और एनर्जी से भरपूर रह पाएंगी। जानिए, फील्ड जॉब वाली महिलाएं कैसे मैनेज करें अपनी डाइट।
क्या खाएं
-साबुत अनाज में विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इन्हें अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। मौसमी सब्जी, दालें, सेब, चावल और गेहूं का पास्ता अच्छे विकल्प हैं। मक्खन, जैतून का तेल या सॉस लगाकर ब्रेड भी खा सकती हैं।
-खुद को दिन भर एनर्जी से भरपूर रखने के लिए हर मील के साथ फल और सब्जी जरूर खानी चाहिए। पास्ता, चावल और सैंडविच की टॉपिंग में सब्जी का इस्तेमाल करना चाहिए।
-सलाद के साथ भुने हुए आलू या चने खाएं।
-सब्जियों को जैतून तेल में पकाएं।
-स्किम्ड या कम फैट वाला दूध, योगर्ट और चीज खानी चाहिए।
-अगर आप नॉनवेजीटेरियन हैं, तो अधिक फ्राई खाना खाने से परहेज करें।
-वेजीटेरियंस के लिए बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो प्रोटीन के अच्छे माध्यम हैं। जैसे बींस, मूंगफली और टोफू को सलाद के साथ खाने से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
-पेय पदार्थ खाने को पचाने के अच्छे माध्यम हैं, जो डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इसलिए पानी और जूस अधिक पीना चाहिए। नारियल पानी और नीबू पानी भी पी सकती हैं।
-सब्जियों वाले ऑमलेट और गेहूं के टोस्ट फायदेमंद रहेंगे। ताजे फलों के साथ दलिया खाना भी सेहत के लिए अच्छा है। सलाद या सूप भी ले सकती हैं।
-अपने बैग में सूखे मेवे, मूंगफली, फल, गाजर, टमाटर, खीरा और वेज सैंडविच को सुविधानुसार जरूर रखें, जब भी भूख महसूस हो, इन्हें खाएं।
क्या न खाएं
-क्रीम वाली डिश, चीज वाला पिज्जा, बटर चिकन में फैट अधिक होता है। इसके अलावा शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने से सुस्ती-नींद की शिकायत होगी और वजन भी बढ़ता है। इसलिए इनको खाने से बचना चाहिए।
-नूडल्स, फ्राइड राइस, मोमोज और मंचूरियन में कार्बोहाइडेÑट होता है, लेकिन फाइबर नहीं होता। इन्हें खाने से पेट जल्दी भर जाता है और मोटापा भी बढ़ता है, इन्हें खाने से बचना चाहिए।
-बाजार में मौजूद ज्यादातर सॉफ्ट ड्रिंक्स में सिर्फ कैलौरी होती है, न्यूट्रीशन नहीं होता है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।
-अधिक मीठा खाने से बचना चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story