अब लड़कियां भी कर पाएंगी लड़कों की तरह खड़े-खड़े ये प्राकृतिक काम
एक हैंडी डिवाइस को बनाया गया है जिसकी मदद से अब महिलाएं भी खड़े-खड़े टॉयलेट (पेशाब) कर सकेंगी।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जब भी आप घर से बाहर होती हैं तो आपको बाथरूम की जरुरत पड़ ही जाती है। लेकिन आमतौर पर आपको घर से बाहर गंदे टॉयलेट ही मिलते हैं। इसलिए कई बार ऐसे गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने का मन भी नहीं होता।
टॉयलेट गंदे होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं महिलाओं को। बता दें कि महिलाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए एक हैंडी डिवाइस को बनाया गया है जिसकी मदद से अब महिलाएं भी खड़े-खड़े टॉयलेट (पेशाब) कर सकेंगी। चौंक गए न आप जी हां।
जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत में सुलभ शौचालय और बाहर के टॉयलेट की हालात होती है। गंदगी और दुर्गन्ध के कारण बाथरूम की ओर रुख करना भी मुश्किल होता है। इसलिए ऐसी डिवाइस बनाई गई है जिससे महिलाओं को टॉयलेट करने में परेशानी न हो। इस डिवाइस को महिलाएं कही भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां तक कि महिलाएं इसे पब्लिक टॉयलेट में या खुले में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

बता दें कि इस्तेमाल के साथ ही इस डिवाइस को रखना बहुत आसान है। इसे डेटॉल या पानी से धोकर फिर सुखाकर मोड़कर कपड़े या रैपर में रखा जा सकता है।
मज़बूरी या ख़राब स्वास्थ्य में भी महिलाएं इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। अगर आपको झुकने में परेशानी हो तो वह डिवाइस के इस्तेमाल से खड़े-खड़े ही टॉयलेट कर सकती हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story