Valentine Day 2021: पार्टनर से मिलने से पहले बस करें ये काम, नहीं हटा पाएंगे आपसे नजर
Valentine Day 2021: अगर आप भी डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और आप अपनी स्किन के चलते परेशान हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए चीनी से जुड़े कुछ आसान से टिप्स लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप बिना पार्लर जाए केवल 10 मिनट निखरा हुआ चेहरा पा सकती हैं।

Valentine Day 2021: पार्टनर से मिलने से पहले बस करें ये काम, नहीं हटा पाएंगे आपसे नजर (फाइल फोटो)
Valentine Day 2021: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। यह पूरा महीना ही काफी प्यार भरा होता है (Valentine Week)। कुछ लोग इस मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं तो कुछ लोग पार्टनर के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप भी डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और आप अपनी स्किन के चलते परेशान हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए चीनी से जुड़े कुछ आसान से टिप्स लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप बिना पार्लर जाए केवल 10 मिनट निखरा हुआ चेहरा पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स।
इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में चीनी लें। इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच कॉफी और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिलाएं। फिर तैयार मिश्रण को आप फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इसमें नारियल तेल या जैतून का तेल मिक्स कर सकती हैं।
Also Read: Valentine Day 2021: डेट पर जाने का कर रही हैं प्लान तो सुंदर बाल के लिए करें ये काम
इसे आप चेहर और गर्दन पर 7-8 मिनट के लिए मसाज करें। फिर फेस को ताजे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगा लें। इसके लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।फिर आप स्किन पर माइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद कोई भी क्रीम लगा लें। इसे करने के लिए आपको केवल 10 मिनट लगेंगे। फिर आप अपना ड्रेसअप और हेयर स्टाइल सेट करें।