Valentine Day 2021: डेट पर जाने का कर रही हैं प्लान तो सुंदर बाल के लिए करें ये काम
Valentine Day 2021: आप आंवला और नारियल तेल की मदद से घने और खूबसूरत बाल पा सकती हैं। इससे फिर आप मनचाहा हेयर स्टाइल भी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में।

Valentine Day 2021: डेट पर जाने का कर रही हैं प्लान तो सुंदर बाल के लिए करें ये काम
Valentine Day 2021: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। यह पूरा महीना ही काफी प्यार भरा होता है। कुछ लोग इस मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं तो कुछ लोग पार्टनर के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप भी डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और अपने बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आपकी इस समस्या का हल निकालते हुए आज हम आपके लिए आसान और असरदार घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। आप आंवला और नारियल तेल की मदद से घने और खूबसूरत बाल पा सकती हैं। इससे फिर आप मनचाहा हेयर स्टाइल भी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में।
अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
- इसके लिए आप सबसे पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें।
- इसके बाद इसमें आंवला पाउडर मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिक्सचर को बालों की जड़ों में लगाएं।
- 30 मिनट तक बालों में लगा रहने के बाद आप बालों में शैम्पू कर लें।
- शरूआत में आप इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं फिर 2 बार और फिर हफ्ते में 1 बार में लगाएं।
- इससे लगाने से आपके बाल हमेशा सुंदर और स्वस्थ रहेंगे।