नाखूनों को खूबसूरत बनाने का आसान तरीका
Fashion tips : हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखून बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। लड़कियां भी हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर नाखून को अलग-अलग रंग के नेल पेंट या नेल आर्ट से सजाती हैं। लेकिन शरीर में पौषक तत्वों की कमी की वजह से अक्सर नाखून टूट जाते हैं। जिससे न चाहते हुए भी सभी नाखूनों को काटना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको नाखूनों को मजबूत करने और खूबसूरत बनाने के आसान तरीके बता रहे हैं।

Fashion Tips : हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखून बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। लड़कियां भी हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर नाखून को अलग-अलग रंग के नेल पेंट या नेल आर्ट से सजाती हैं। लेकिन शरीर में पौषक तत्वों की कमी की वजह से अक्सर नाखून टूट जाते हैं। जिससे न चाहते हुए भी सभी नाखूनों को काटना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको नाखूनों को मजबूत करने और खूबसूरत बनाने के आसान तरीके बता रहे हैं।
नाखूनों को खूबसूरत बनाने का आसान तरीका
1. रात में नाखूनों पर जैतून के तेल को गर्म करके हल्के हाथों से मसाज करके सोने से नाखून मजबूत होते है। क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन ई पाया जाता है। जो नाखूनों को मजबूती देने के साथ नमी भी बरकरार रखता है।
2. नाखूनों को खूबसूरत बनाने में चुकंदर का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है। इससे नाखूनों पर पौषक तत्वों की कमी की वजह से पड़ने वाले दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए सलाद में चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करें।
3.कैल्शियम युक्त आहार का नियमित रुप से सेवन करने पर भी नाखूनों मजबूत बनते हैं। साथ ही नाखूनों की चमक भी बढ़ती है।
4. नींबू और गर्म पानी में नाखूनों को कुछ देर डुबोकर रखें, फिर उसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से नाखून साफ होने के साथ ही आकर्षक बनते हैं। इसके साथ ही नाखूनों के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
5.अगर आपके नाखून छोटे हैं या बार-बार टूटते है, तो ऐसे में नियमित रूप से प्रोटीन वाले आहार को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा विटामिन डी के सप्लीमेंट्स का सेवन करना भी जरूरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App