Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Fashion Tips : गर्मियों में लड़कियां पहनें ये खूबसूरत प्रिंट्स और दिखें रिफ्रेश एंड कूल

Fashion Tips : गर्मियों में अक्सर लड़कियां अपने कपड़ों और मेकअप के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। अग आप भी ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो आज हम आपको गर्मियों के फैशन में धूम मचा रहे खूबसूरत प्रिंट्स यानि फ्लोरल और एनिमल प्रिंट्स के अलावा जियोमैट्रिक शेप्स और एब्सट्रैक्ट लाइंस वाले प्रिंट्स के बारे में बता रहे हैं।

Fashion Tips : गर्मियों में लड़कियां पहनें ये खूबसूरत प्रिंट्स और दिखें रिफ्रेश एंड कूल
X

Fashion Tips : गर्मियों में अक्सर लड़कियां अपने कपड़ों और मेकअप के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। अग आप भी ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो आज हम आपको गर्मियों के फैशन में धूम मचा रहे खूबसूरत प्रिंट्स यानि फ्लोरल और एनिमल प्रिंट्स के अलावा जियोमैट्रिक शेप्स और एब्सट्रैक्ट लाइंस वाले प्रिंट्स के बारे में बता रहे हैं।

ट्राइबल प्रिंट्स का ट्रेंड समर सीजन में हॉट एंड हिट है। दिन में इन्हें कैरी करने का आइडिया बेस्ट है। स्कर्ट से लेकर टॉप ब्लाउज और शॉर्ट्स में भी ये प्रिंट्स डिमांडिंग हैं। समर फैशन में इन दिनों ट्राइबल प्रिंट्स छाए हुए हैं। जियोमैट्रिक शेप्स और एब्सट्रैक्ट लाइंस वाले ट्राइबल प्रिंट्स दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फैली ट्राइब्स और उनकी संस्कृति से प्रेरित हैं।

ट्राइबल प्रिंट्स में अर्दी टोंस से लेकर ब्राइट रेड, पिंक, ऑरेंज, ग्रीन, लाइम ग्रीन, ब्लू जैसे कलर कॉबिनेशन काफी पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि इन्हें कैरी करने के लिए आपको थोड़ा सा क्रिएटिव होने की जरूरत है।

स्कर्ट या प्लाजो पैंट्स के साथ भी

ट्राइबल प्रिंट्स का स्पर्श आपके क्लासी लुक को कलरफुल और पर्सनैलिटी फन लविंग अपील देगा। कई बार समझ नहीं आता कि प्लेन ब्लू जींस या सफेद शर्ट के साथ क्या मिक्स एंड मैच किया जाए। इस लिहाज से ट्राइबल प्रिंट्स के आउटफिट्स बिल्कुल उपयुक्त हैं। प्लेन जींस के साथ ट्राइबल प्रिंट की शर्ट आपके लुक को कलरफुल बनाने के लिए काफी है।

वहीं सफेद शर्ट के साथ ट्राइबल प्रिंट की स्कर्ट या प्लाजो पैंट्स जंचेंगे। चूंकि गर्मी के मौसम में हम वैकेशन के मूड में होते हैं। फैशन एक्सप‌र्ट्स के मुताबिक अच्छी बात यह है कि ये ट्राइबल प्रिंट्स समर फैशन के अनुकूल होने के साथ ही अन्य मौसमों के लिहाज से भी परफेक्ट रहेंगे। ट्राइबल प्रिंट्स की स्टाइलिश रेंज मार्केट में आई हुई हैं। लड़कियां इसे पसंद कर रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story