Smokey Eye Makeup: चाहती हैं सेक्सी लुक तो फॉलो करे अनुष्का शर्मा का बोल्ड स्मोकी आई मेकअप स्टाइल
Smokey Eye Makeup : आजकल स्मोकी आई मेकअप का काफी ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में हम आपके लिए अनुष्का शर्मा के कुछ आई मेकअप स्टाइल लेकर आए हैं। जिसे फॉलो करके आप अपने लुक को काफी सेक्सी बना सकती हैं।

Smokey Eye Makeup : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की गिनतियों में आने वाली अनुष्का शर्मा अपनी परफॉर्मेंस के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके साथ ही वे अपने लुक और मेकअप से भी फैंस को काफी इंप्रेस करती हैं। जिनमें अनुष्का का आई मेकअप काफी फैमस है। आजकल महिलाएं पार्टी में जाने के लिए अनुष्का शर्मा की तरह ही स्मोकी आई मेकअप करना पसंद करती है।
स्मोकी आई मेकअप ऑफिस पार्टी या शादी के किसी भी फंक्शन में जाने के लिए एक दम परफेक्ट है। इसी बीच आज हम आपके लिए अनुष्का शर्मा के आईमेकअप लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं। साथ ही इसे अप्लाई करने का तरीका भी बताएंगे।
सबसे पहले स्मोकी आई मेकअप के लिएआंखों पर प्राइमर लगाएं। इसके बाद आंखों पर न्यूड आईशेड लगाएं। न्यूड आईशैड के बाद गहरे भूरे रंग के आईशैड को लगाएं। इसके बाद आंखों में गहरा रंग देने के लिए बैंगनी, ब्लैक आई शैडो का प्रयोग करें। डार्क पर्पल आई शैडो को अपनी आंखो पर लगाएं।
प्राइमर के बाद आंखो पर कंसीलर लगाए। हमेशा लाइट कलर के कंसीलर का यूज करना चाहिए। कंसीलर की मदद से आईशैडो को आसानी से लगाया जा सकता है।
लैशलाइन पर लगाएं आईलानर स्मोकी लुक के लिए लैशलाइन पर आइलाइनर लगाएं। ब्रश की मदद से लाइनर को अच्छी तरह से मिला लें।
स्मोकि लुक के लिए डार्क कलर का प्रयोग करना चाहिए। डार्क आईशैडो के रंग का चुनाव आप अपने पसंद से करें। आंखो पर आईशैडो लगाएं। आईशैडो को क्रीज लाइन के साथ मिलाएं। आईशैडो को गोलाई में मिलाना चाहिए। ग्लिटरी लुक के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल करें।