Hair Home Remedies: शैम्पू में चीनी मिलाकर यूज करने से तेजी से बढ़ते हैं बाल, डैंड्रफ का भी होता है समाधान
Hair Home Remedies: शैम्पू में चीनी का प्रयोग बालों को धोने के लिए भले ही आप किसी भी ब्रांड के शैंपू का इस्तेमाल करते हों, बाल धोते समय शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिलाएं और बालों को धोएं। इस तरह बाल धोने से कई तरह के फायदे मिलेंगे।

शैम्पू में चीनी मिलाकर यूज करने से तेजी से बढ़ते हैं बाल, डैंड्रफ का भी होता है समाधान (फाइल फोटो)
Hair Home Remedies: रोज की भागदौड़ और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर पड़ता है। बिगड़ती लाइफस्टाइल और सही खान-पान न होने के कारण हमें बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बालों का झड़ना, कम उम्र में बालों का सफेद होना, गंजेपन का शिकार होना, दो मुंहे बाल आदि कई ऐसी समस्याएं हैं, जो आमतौर पर सभी को होती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि व्यक्ति अपने बालों के लिए काफी सतर्क रहे। बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि खान-पान में सुधार किया जाए। सामान्यतौर पर बालों को धोने के लिए लोग शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लगभग सभी शैम्पू में कुछ रसायनिक तत्व होते हैं, जो आपके बालों को और कमजोर व बेकार बनाते हैं।
ऐसे में शैम्पू में चीनी मिलाकर बाल धोने से शैम्पू के केमिकल्स का प्रभाव कम हो जाएगा। जानें चीनी मिलाकर इस्तेमाल करने का तरीका और उसके फायदे।
- शैम्पू में चीनी का प्रयोग बालों को धोने के लिए भले ही आप किसी भी ब्रांड के शैंपू का इस्तेमाल करते हों, बाल धोते समय शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिलाएं और बालों को धोएं। इस तरह बाल धोने से कई तरह के फायदे मिलेंगे।
Also Read: खीरे और केले का मिश्रण 5 मिनट में फेस की सूजन करता है दूर, जानें इसे यूज करने का तरीका
शैम्पू में चीनी मिलाकर धोने के फायदे
- शैम्पू में चीनी मिलाकर धोने से बालों की नमी बढ़ती है।
- शैम्पू में चीनी मिलाकर धोने से बालों में प्राकृतिक रूप से चमक आती है।
- इस तरह बालों को धोने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। बाल तेजी से बढ़ते हैं।
- साथ ही रूखे बालों के लिए इस तरह का शैम्पू फायदेमंद होता है।
- स्कैल्प पर डेड स्किन होती है, जो इस शैम्पू के इस्तेमाल से दूर हो जाती है।
- बालों में खुजली की समस्या भी दूर की जा सकती है।
- इस तरह के शैम्पू के इस्तेमाल से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसके लिए हफ्ते में 2 बार इस तरह बाल धोने चाहिए।