Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर पहनें ये आउटफिट्स, बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखेंगी

आज हम आपके लिए सेलेब्स के एथनिक आउटफिट लेकर आए हैं, जो आप रक्षा बंधन पर पहन सकती हैं। पढ़ें पूरी स्टोरी...

Raksha Bandhan 2023 special bollywood Celeb Ethnic Outfit Ideas in hindi
X

रक्षा बंधन पर ट्राई करें एथनिक आउटफिट। 

Raksha bandhan 2023 Outfit ideas : त्योहारों पर हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं, इसके लिए बेस्ट और यूनिक आउटफिट सर्च करते हैं। आज हम आपके लिए सेलेब्स के एथनिक आउटफिट लेकर आए हैं, जो आप रक्षा बंधन (Raksha bandhan 2023) पर पहन सकती हैं। इनमें आपका लुक निखरकर आएगा और आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी।

1- कियारा आडवाणी का शरारा और चोली

कियारा आडवाणी का शरारा और चोली एथनिक आउटफिट काफी सुर्खियों में रहा। आप इस तरह के आउटफीट को रक्षा बंधन पर ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

2- सोनम कपूर का सूट

सोनम कपूर का यह एथनिक आउटफिट लुक काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा था। अगर आपने इस रक्षा बंधन पर सूट पहनने का मन बनाया है तो आप यह सूट ट्राई कर सकती हैं।

3- रीगल अनारकली आउटफिट

अनन्या पांडेय इन दिनों आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आ रही हैं। आप उनके रीगल अनारकली सूट को इस रक्षा बंधन पर ट्राई कर सकती हैं। यह भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

4- आलिया की सिल्क की साड़ी

भारत में साड़ी का पहनावा काफी लोकप्रिय है। आप इस रक्षा बंधन अगर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो आलिया भट्ट की ये साड़ी पहन सकती हैं।

5- अनुष्का शर्मा जैसे साड़ी

अगर आप इस रक्षा बंधन कोई यूनिक कलर ट्राई करने की सोच रही हैं तो अनुष्का शर्मा के जैसी यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह कलर काफी ट्रेंड में रहा है।

बता दें कि इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी को लेकर महिलाएं पिछले कई दिनों से तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर दिखना चाहते हैं अलग

और पढ़ें
Next Story