आईब्रो पर Pimples निकलने के पीछे होते हैं ये कारण, आप भी इन बातों का जरूर रखें ध्यान
ऑयल और बैक्टीरिया की वजह से हेयर फॉलिकल बंद हो जाती है। जिस वजह से स्किन पर पिंपल्स होने लगते हैं। आइब्रो पर निकलने वाले पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए यह जानना ज्यादा जरूरी है कि दाने क्यों निकलते हैं। इसी बीच आज हम आपको आइब्रो पर निकलने वाले पिंपल्स के कारण बताने जा रहे हैं।

पिंपल्स इंसान की बॉडी के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के फेस, नाक और माथे पर भी पिंपल्स निकलते हैं। इसके अलावा लोगों के आईब्रो पर पिपंल्स तेजी से निकलने लगे हैं। पहले तो लोगों के कम पिंपल्स निकलते हैं धीरे धीरे ये समस्या तेजी से बढ़ने लगती है।
आपको बता दें कि ऑयल और बैक्टीरिया की वजह से हेयर फॉलिकल बंद हो जाती है। जिस वजह से स्किन पर पिंपल्स होने लगते हैं। आइब्रो पर निकलने वाले पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए यह जानना ज्यादा जरूरी है कि दाने क्यों निकलते हैं। इसी बीच आज हम आपको आइब्रो पर निकलने वाले पिंपल्स के कारण बताने जा रहे हैं।
थ्रेडिंग
सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं के थ्रेडिंग करवाने पर भी पिंपल्स निकलने लगते हैं। इस लिए आईब्रो करवाने से पहले और बाद में सावधानी जरूर बरतें। थ्रेडिंग करवाने के बाद एलोवेरा जेल या बर्फ को यूज करें।
आईब्रो प्रोडक्ट
कई बार महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करने लगती हैं। जिसमें आईब्रो प्रोडक्ट भी शामिल है। आपको बता दें कि आईब्रो प्रोडक्ट में कॉमेडोजेनिक तत्व मौजूद होते हैं, जोकि पोर्स को बंद करने का काम करते हैं। जिस कारण पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
गंदी आईब्रो
महिलाएं अक्सर मेकअप ब्रशों की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देती हैं। गंदा ब्रश इस्तेमाल करने पर पिंपल्स बहुत जल्दी निकलने लगते हैं। ऐसे में साफ सफाई का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।