Men Fashion Tips : पुरूषों के लिए बेस्ट फेश वॉश, कील-मुहांसे और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
Men Fashion Tips : गर्मी, धूल, धूप और प्रदूषण लड़कियों और महिलाओं के चेहरे को ही डैमेज नहीं करता है बल्कि पुरूषों के चेहरे पर भी इसका असर मुंहासों, कालापन और चेहरे की रंगत खोने के तौर पर साफ देखा जा सकता है। वैसे तो पुरूषों को अपने लुक्स के प्रति बेहद लापरवाह माना जाता है, लेकिन आज के दौर में ऑफिस और पर्सनल लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पुरूष भी पर्सनेलिटी इंप्रूव करने के तरीके अपनाने लगे हैं। इसलिए आज हम भी आपको पुरूषों के चेहरे को साफ और अट्रेक्टिव बनाने यानि पुरूषों के लिए मुहांसे और दाग धब्बे को दूर करने के उपाय ( Pimples and Acne Remedies for Men) बता रहे हैं।

पुरूषों के चेहरे से पिंपल्स और दाग धब्बे दूर करने के फेस वॉश टिप्स :
1. पुरूषों के चेहरे की त्वचा महिलाओँ की तुलना में थोड़ी सख्त होती है। ऐसे में एलोवेरा फेस वॉश से चेहरा धोएं। इससे चेहरा साफ होने के साथ त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। जिससे त्वचा रूखी या ड्राई नहीं लगेगी।
2. अगर पुरूषों की त्वचा ऑयली है और उन्हें बार-बार पिंपल्स, दाग धब्बे की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में नीम फेस वॉश का इस्तेमाल करें। क्योंकि नीम में फंगल इफेक्शन तत्व पाएं जाते हैं। जिससे पिंपल्स आसानी से दूर होते हैं।
3. चेहरे को साफ करने के लिए पुरूष मुल्तानी मिट्टी वाला फेसवॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा साफ होने के साथ ही मुलायम भी होती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे की डेड स्किन को निकालने में मदद मिलती है।
4. पुरूषों को चेहरे की रंगत निखारने और दाग-धब्बे हटाने के लिए अखरोट का स्क्रब सप्ताह में 2-3 बार यूज जरूर करना चाहिए। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर अच्छी क्वॉलिटी की कोई मॉश्चराइजर क्रीम जरूर लगाएं।
5.पुरूष भी महिलाओं की तरह चेहरे की रंगत निखारने के लिए हल्दी-चंदन से बने फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके साथ ही तेज धूप से चेहरे को बचाने के लिए एसपीएफ 15-30 की सन्सस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App