Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lockdown: इन तरीकों से दें आई ब्रो को प्रोपर शेप, नहीं पड़ेगी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत

लॉकडाउन के चलते सभी दुकानें और मार्केट बंद हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर भी बंद होने से महिलाएं काफी परेशान हैं। जिसमें वो अपनी आईब्रो और अपरलिप्स को लेकर काफी परेशान हैं। इसी बीच आज हम आपको बताएं कि आप घर पर रहकर कैसे अपनी आईब्रो को प्रोपर शेप दे सकते हैं।

Lockdown: इन तरीकों से दें आई ब्रो को प्रोपर शेप, नहीं पड़ेगी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत
X

Lockdown: लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें और मार्केट सभी चीजें बंद हैं। जिसमें ज्यादातर महिलाएं ब्यूटी पार्लर को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि महिलाओं को ज्यादा टेंशन आईब्रो और अपरलिप्स की होती है। वहीं चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती को खराब करता है। ऐसे में महिलाओं को आईब्रो और अपरलिप्स की टेंशन लेना लाजमी है। इसी बीच आपकी परेशानी का समाधान निकालते हुए हम आपको घर पर रहकर ही आईब्रो सेट करने का तरीका बताएंगे। जिसके जरिए आप आसानी से घर पर अपनी आईब्रो को प्रोपर शेप दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर रहकर आईब्रो को प्रोपर शेप देने का तरीका।

आई-ब्रो सेट करने का तरीका

Step 1


इसके लिए आप सबसे पहले अपनी आई ब्रो को पेंसिल की मदद से शेप दें। जिससे आपको आइडिया हो जाएगा कि आपको कितने एक्सट्रा बाल हटाने हैं।

Step 2


इसके बाद ब्रश की हेल्प से एक्सट्रा बालों को एक लाइन में सेट करें और कैंची या पल्कर की मदद से एक्सट्रा बालों को हटाएं।

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपनी आईब्रो को साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करें और अगर आपकी आईब्रो ज्यादा खराब है तो पार्लर जाकर ही थ्रेडिंग करवाए। वहीं आपकी अगर ज्यादा नहीं खराब है तो आप इस तरीके से अपनी आईब्रो को सेट कर सकती हैं।


और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story