Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Janmashtami 2019 Mehndi Design : जन्माष्टमी के टॉप 10 मेहंदी डिजाइन, हाथ में सजाएं कान्हा का मोर पंख

Janmashtami 2019 जन्माष्टमी पर अगर आप भी मेंहदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाये हैं जन्माष्टमी के टॉप 10 मेहंदी डिजाइन, जिनसे आप अपने हाथों की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकती हैं, आइये देखते हैं टॉप 10 जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन।

Janmashtami 2019 Mehndi Design : जन्माष्टमी के टॉप 10 मेहंदी डिजाइन, हाथ में सजाएं कान्हा का मोर पंख
X
Janmashtami 2019 Mehndi Design Janmashtami Mehndi Design

Janmashtami 2019 : साल 2019 में 24 अगस्त को गोपालाष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों के अलावा घरों में भी कान्हा को अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है। इसके साथ ही महिलाएं खुद भी सोलह श्रृंगार से सजाना पसंद करती हैं। प्राचीन काल से ही त्यौहारों और मंगल कार्यों पर हाथों में मेंहदी लगाना शुभ माना गया है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर आपके लिए खूबसूरत मेंहदी डिजाइन (Janmashtami Mehndi Design)लेकर आए हैं....

Janmashtami Mehndi Design / जन्माष्टमी मेंहदी डिजाइन

Janmashtami Full Hand Mehndi Design



















महिलाओं और लड़कियों को आमतौर पर पूरे हाथ पर मेंहदी लगाना पसंद होता है। आप चाहें , तो एक हाथ पर ही मेंहदी लगाकर अपने स्टाइल के साथ सादगी को बनाए रख सकती हैं।

Janmashtami 2019 Floral Mehndi Design



















मेंहदी डिजाइन्स में लड़कियों को हमेशा से ही फूलों से बने डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर अपने पूरे हाथों पर या सिर्फ हथेली पर खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन बनवा सकती हैं।

Happy Janmashtami Peacock Mehndi Design



















फूलों की तरह पक्षियों वाले मेंहदी डिजाइन भी बेहद आकर्षक लगते हैं। मोर, हंस आदि के डिजाइन आमतौर पर राजस्थानी मेंहदी डिजाइन में यूज किए जाते हैं। ऐसे में आप मोर वाले मेंहदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं।

Happy Janmashtami 2019 Hand to Finger Mehndi Design



















फैशन में अन्य बदलाव के साथ मेंहदी के डिजाइन्स में भी बदलाव आया हैं। जहां पहले पूरे हाथ पर मेंहदी लगाई जाती थी। वहीं अब लड़कियां हथेली के बीच से अंगुली तक मेंहदी लगाना पसंद करती हैं।

Krishna Janmashtami Traditional Mehndi Design


















जन्माष्टमी पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक में तैयार हो रही हैं, तो ऐसे में आप अपने हाथों को सजानेे के लिए मेंहदी के ट्रेडिशनल डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। मेंहदी लगाने से शीतलता का एहसास भी होता है।

Krishna Janmashtami 2019 Leaf Mehndi Design



















फूलों के मेंहदी डिजाइन के साथ पत्तियों वाले मेंहदी डिजाइन भी बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। पत्ती डिजाइन की ये खासियत है कि इसे आप किसी भी डिजाइन की आउटलाइन के रुप में भी बना सकते हैं।

Happy Krishna Janmashtami 2019 Mor Pankh Mehndi Design



















जन्माष्टमी पर हर तरफ कृष्ण और उनसे जुड़ी चीजों को सजाया जाता है। ऐसे में आप भी अपने हाथों पर कृष्ण के सबसे पसंदीदा चीजों में से एक मोरपंख को मेंहदी डिजाइन के रुप में हाथ पर बनवा सकती हैं। आपका ये मेंहदी डिजाइन सबसे अलग और सबसे खूबसूरत लगेगा।

Gopalashtami Ashtakamal Mehndi Design



















रंगोली डिजाइन के अलावा मेंहदी डिजाइन में अष्टकमल का डिजाइन बहुत आकर्षक लगता है, अगर आप दूसरों से थोड़ा अलग मेंहदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप अष्टकमल मेंहदी डिजाइन से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Gopalashtami 2019 Small Flower with Jaal Mehndi Design



















मेंहदी डिजाइन में फूलों, पक्षियों के अलावा जाल डिजाइन का भी बहुतायत में यूज किया जाता है। जाल डिजाइन को भी आप हथेली के अलावा अंगुलियों पर भी बना सकते हैं। जाल के साथ अगर छोटे फूलों को जोड़ दिया जाए तो ये और ज्यादा खूबसूरत लगता है।

Happy Gopalashtami 2019 Simpel Mehndi Design
















अगर आप मेंहदी के डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो ऐसे में आप सिंपल मेंहदी डिजाइन भी हाथों पर लगा सकती हैं। ये बनने में आसान होने के साथ देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story