टेनिंग से बचाता है ये Homemade Almond Scrub, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका
हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। लेकिन समय न मिल पाने के कारण वे चाह कर भी अपनी स्किन पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से ही स्क्रब करने का तरीका बताएंगे। जो गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

टेनिंग से बचाता है ये Homemade Almond Scrub, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका (फाइल फोटो)
आजकल लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना वयस्त रहते हैं कि उनके पास केयर करने का भी समय नहीं मिलता है। वहीं हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। लेकिन समय न मिल पाने के कारण वे चाह कर भी अपनी स्किन पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से ही स्क्रब करने का तरीका बताएंगे। जो गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं घर पर स्क्रब बनाने का तरीका।
सामग्री
- चावल
- ओट्स
- दूध
- बादाम
यह है स्क्रब बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 1-2 चम्मच चावल और 1-2 चम्मच ओट्स लें। इसके बाद 8-9 बादाम लें। तीनों चीजों को अच्छे से पीस लें।
- फिर तैयार मिश्रण में धीरे धीरे करके दूध मिलाएं। इसे ज्यादा पतला नहीं करना है। तैयार मिक्सचर से स्क्रब करें।
- इससे आप फेस पर 20 मिनट के लिए स्क्रब करें और पानी की मदद से चेहरा धो लें।
Also Read: क्या आपको भी गर्मियों में होती है स्किन में जलन तो लगाएं ये Best Facepack
जानें स्क्रब करने के फायदे
- डेड सेल्स निकल जाते हैं।
- टेनिंग खत्म होती है।
- फेस पर निखार आता है।