Homemade Serum: मार्केट के सीरम सेहत के लिए हैं हानिकारक, घर पर ऐसे बनाएं सीरम
Homemade Serum: आजकल लड़कियां तेल के मुकाबले बालों में सीरम लगाना पसंद करती हैं। वहीं वो इस बात से अंजान रहती हैं कि मार्किट में मिलने वाले सीरम बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

X
Shagufta KhanamCreated On: 16 Feb 2020 6:40 AM GMT
Homemade Serum: लड़कियां अक्सर अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। बालों में तेल लगाएं या सीरम इस सवाल को लेकर लड़कियां काफी परेशान रहती हैं। लेकिन आजकल लड़कियां तेल के मुकाबले बालों में सीरम लगाना पसंद करती हैं। वहीं वो इस बात से अंजान रहती हैं कि मार्किट में मिलने वाले सीरम बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं सीरम का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी सेहत पर इसका असर पड़ता है। इसी बीच आज हम आपको घर पर हेल्दी और कैमिकल फ्री सीरम बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
सीरम सामग्री
- कैस्टर ऑयल - 1 टेबलस्पून
- ऐवोकाडो ऑयल - 2 टेबलस्पून
- स्वीट बादाम का तेल - 6 टीस्पून
- लैवेंडर ऐसेंशियल ऑयल - 8 बूंदे
- चंदन हेयर ऑयल - 7 बूंदे
सीरम बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में स्वीट बादाम का तेल लें।
- फिर उसमें कैस्टर ऑयल और ऐवोकाडो ऑयल डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें।
- इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल डालकर मिक्स करें। साथ ही चंदन का तेल भी डाल दें।
- चम्मच की मदद से इन सभी तेल को अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद कांच की शीशी में इन्हें रखें।
- बाल धोने के बाद 2 से 3 बूंदे लेकर इन्हें अपने बालों में लगाएं।
- इसको लगाने से आपके बाल शाइनी होंगे। साथ ही माक्रेट के सीरम से होने वाली दिक्कतों से भी बचाएगा।
Next Story