Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Holi: होली के मौके पर इन सेलेब्रिटीज से आइडिया लेकर खुद को दे स्पेशल लुक

Holi: रंगो के इस त्योहार पर आप अपने आउटफिट को लेकर परेशान हैं। तो हम आपकी मदद के लिए कुछ सेलेब्रिटीज के आउटफिट लेकर आए हैं। जिससे आप आइडिया लेकर अपने इस त्योहार को और भी स्पेशल बना सकती हैं।

Holi: होली के मौके पर इन सेलेब्रिटीज से आइडिया लेकर खुद को दे स्पेशल लुक
X
होली फैशन (फाइल फोटो)

Holi: होली का त्योहार पूरे देश में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं शहरों में लोग होली पार्टी भी रखते हैं। जिसमें लड़कियां अपनी ड्रेस और मेकअप को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम बॉलीवुड एक्ट्रेस की हॉली पार्टी ड्रेस और वाटरप्रूफ मेकअप के आइडिया बताने जा रहे हैं। जिऩसे आप भी इनके आइडिया को फॉलो करके अपने लुक को स्पेशल बना सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा


आप प्रियंका चोपड़ा की तरह कुछ ऐसा क्रीम कलर का सूट पहन सकती हैं। वहीं आप इसके साथ न्यूड आईमेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं। इसके साथ वेव हेयरस्टाइल आपके लुक को काफी अटरेक्टिव बनाएगा।

कैटरीना कैफ


कैटरीना कैफ की तरह आप भी वाइट कलर का लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ आप वाटरप्रूफ न्यूड मेकअप कैरी करें। होली पार्टी में देगा सबसे स्टालिश लुक। होली पार्टी में जाने के लिए वाटरप्रूफ मेकअप सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

ईशा अंबानी


आप होली पार्टी के दौरान कुछ इस तरह का पिंक और यलो प्रिंट मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप कैरी करें। ये लुक होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

श्लोका मेहता अंबानी


आप अंबानी परिवार की बहू श्लोका अंबानी की तरह कलरफुल क्रॉप टॉप और प्लाजो ड्रेस पहन सकती हैं। ये आपके लुक को काफी कूल बनाएगा।

जैकलीन फर्नांडिस


आप जैकलीन फर्नांडिस की तरह लाइटवेट फ्लोरेंट ड्रेस पहन सकती हैं। फ्लोरेंट ड्रेस के साथ आप पिंक मेकअप कैरी करें। लाइट मेकअप में होली खेलने के बाद आप और भी खूबसूरत दिखेंगी।



और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story