Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

त्योहारी रंग में रंगा छतीसगढ़, हैंडी क्राफ्ट सामान की प्रदर्शनी के साथ ऐसे उठाएं सेल का लाभ

अगर आपको हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट की चीजों को घर में सजाने या उपयोग करना पसंद है, तो आज हम आपको छतीसगढ़ के मशहूर हैंडलूम प्रोडक्ट्स और हैंडी क्राफ्ट के खूबसूरत सामान से सजी प्रदर्शनी के बारे में बता रहे हैं। इस प्रदर्शनी की खासियत ये है कि आप अपनी पसंद के सामान को किफायती दामों में खरीद भी पायेगें। ये प्रदर्शनी 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। आइए जानते हैं इस हैंडलूम प्रदर्शनी से जुड़ी अन्य जानकारियां...

Handloom Products Exhibition Cum Sale
X
Handloom Products Exhibition Cum Sale

त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और कुछ दिनों बाद दीवाली का त्यौहार आ रहा है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों को नए तरीके से सजाना पसंद करते हैं। जिसके लिए उन्हें कई अलग-अलग दुकानों पर जाना पड़ता है, लेकिन अगर हम ये कहें कि आज हम आपकी घर सजाने, दीवाली के कपड़ों और खान-पीने के सामान की एक साथ एक जगह पर कर सकते हैं, वो भी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सामान की, जो आपको अन्य जगह बेहद महंगे दामों में मिलेगें। इसलिए त्यौहारों से पहले छतीसगढ़ भवन ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की एग्जीबिशन कम सेल लगाई गई है। जिसमें लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इस एग्जीबिशन कम सेल में खास...

1. हैंडलूम फ्रैबिक प्रदर्शनी

इस प्रदर्शनी में छतीसगढ़ के सबसे मशहूर हैंडलूम फैब्रिक यानि टसर सिल्क, घिचा सिल्क, लिनन, रॉ सिल्क के अलावा कॉटन की विभिन्न डिजाइन और हाथ की कारीगरी वाली साड़ियों को रखा गया है। त्यौहारी सीजन होने की वजह से इन साड़ियों की भारी मांग है। आपको बता दें कि इन साड़ियों पर ब्लॉक प्रिंटिंग और थ्रेड वर्क हाथ से की जाती है, जिसमें कई दिनों और सप्ताह का समय लगता है।

2. टेराकोटा के बर्तन

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का समर्थन करते हुए, छतीसगढ़ भवन की प्रदर्शनी में टेराकोटा मिट्टी से बने बर्तनों को भी रखा गया है। एल्युमीनियम आदि की तुलना में टेराकोटा मिट्टी के बर्तनों में बनाया गया खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ये देखने में खूबसूरत होने के साथ आपकी सेहत का ख्याल भी रखने में मदद करेगें।

3. छतीसगढ़ स्नैक्स

इस प्रदर्शनी में आपके खाने-पीने का भी ख्याल रखा गया है, आपकी पेट की भूख शांत करने के लिए यहां छतीसगढ़ के पारंपरिक पकवान और स्नैक्स की लंबी फेहरिस्त मिलेगी। जिसमें मुठिया, चीला, फरारा, तिलगुड़, बारा,डुबकी कढ़ी, भजिया आदि प्रमुख हैं।

4. हैंडीक्राफ्टस आइटम

अगर आपको दीवाली पर घर सजाने के लिए अलग और क्लासिक सामान या शोपीस की जरुरत है, तो ये प्रदर्शनी एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको हाथ से बने खूबसूरत शो पीस, टेराकोटा के खिलौने, वॉल हैंगिंग, डोर मैट, हैंडीक्राफ्ट बैग्स, ज्वेलरी, कपड़े आदि मिलेगें।

5. अरोमेटिक, आर्गेनिक काले और लाल चावल

आमतौर पर लोग खुशबू वाले चावल खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप प्रदर्शनी में काले और लाल रंग के चावल भी देख सकेगें। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन चावलों की खेती आर्गेनिक तरीके से की जाती है। इसके अलावा आप भूरे और सफेद चावल रंग के खुशबूदार चावलों की लंबी रेंज देख सकेंगें।

7. आर्गेनिक दालें

आज के दौर में जब सभी खाने की चीजों में मिलावट मिल रही हैं, ऐसे में आप आर्गेनिक तरीके से उगाई गई दालों और पौष्टिक अनाज को खरीद सकेगें।

कहां हैं प्रदर्शनी

ये प्रदर्शनी चाणक्य पुरी, नई दिल्ली में स्थित छतीसगढ़ भवन में लगाई गई है। जो 7 अक्टूबर से शुरु होकर 14 अक्टूबर को खत्म होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story