Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानकर रह जाएंगी हैरान, लहसुन के इस्तेमाल से डेंड्रफ और हेयर फॉल 1 हफ्ते में होता है कम

बदलते लाइफस्टाइल और पाल्यूशन के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें से एक सबसे बड़ी दिक्कत है डेंड्रफ। जिसके लिए लोग काफी जतन करते हैं। वहीं लोग मार्केट से मंहगे महंगे प्रोडक्ट लाते हैं। जो फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचने लगता है। इसी बीच आज हम आपको लहसुन के इस्तेमाल से समस्या का समाधान निकालने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Hair Care Tips: इन आसान टिप्स से बेजान और दो मुंहे बालों से पा सकती हैं छुट्टी, पार्लर जाने की भी नहीं होगी जरूरत
X
Hair Care Tips: इन आसान टिप्स से बेजान और दो मुंहे बालों से पा सकती हैं छुट्टी, पार्लर जाने की भी नहीं होगी जरूरत (फाइल फोटो)

हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे और घने हो। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और पाल्यूशन के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें से एक सबसे बड़ी दिक्कत है डेंड्रफ। जिसके लिए लोग काफी जतन करते हैं। वहीं लोग मार्केट से मंहगे महंगे प्रोडक्ट लाते हैं। जो फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचने लगता है। इसी बीच आज हम आपको लहसुन के इस्तेमाल से समस्या का समाधान निकालने का तरीका बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि लहसुन में एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो डेंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं। डेंड्रफ फंगल इंफेक्शन की वजह से होता है। लहसुन स्कैल्प को हाइड्रेट कर संक्रमण को साफ करता है। वहीं हम आपको लहसुन के इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

एलोवेरा और लहसुन

इसके लिए आप पहले 2 चम्मच लहसुन पेस्ट में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसे 10-15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। तय समय के बाद बालों को अच्छे से धो लें।

लहसुन और सिरका

2 चम्मच सेब के सिरका में 1 चम्मच लहसुन मिलाएं। इस मिक्सचर को 15 मिनट के लिए बालों पर लगा कर छोड़ दें और फिर बालों को अच्छे से धो लें।

Also Read: पिंपल्स को जड़ से खत्म करना है तो एक बार जरूर अपनाएं ये नुस्खे

लहसुन और शहद

इसके लिए आप 3 चम्मच लहसुन के पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिक्स करें और फिर इसे बालों पर लगाकर 10-15 मिनट लगाकर कर छोड़ दें। तय समय के बाद बालों को शैम्पू करें।

और पढ़ें
Next Story