Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सर्दियों में जरूर पिएं गुड़ की बनी ये देसी ड्रिंक, वेट लॉस के साथ साथ होगी इम्यूनिटी मजबूत

गुड़ में विटामिन ए, बी, सी, सुक्रोज, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जस्ता जैसे कई गुण पाए जाते हैं। वहीं गुड़ को पानी में मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके साथ साथ यह आपकी सुंदरता को भी बरकरार रखता है।

सर्दियों में जरूर पिएं गुड़ की बनी ये देसी ड्रिंक, वेट लॉस के साथ साथ होगी इम्यूनिटी मजबूत
X

सर्दियों में जरूर पिएं गुड़ की बनी ये देसी ड्रिंक, वेट लॉस के साथ साथ होगी इम्यूनिटी मजबूत (फाइल फोटो)

सर्दियों में ज्यादातर लोगों के घरों में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि गुड़ सर्दियों में गर्माहट लाने का काम करता है। गुड़ में विटामिन ए, बी, सी, सुक्रोज, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जस्ता जैसे कई गुण पाए जाते हैं। वहीं गुड़ को पानी में मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके साथ साथ यह आपकी सुंदरता को भी बरकरार रखता है। इसी बीच आज आपको गुड़ में गुनगुने पानी में मिलाकर पीने के कई फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

गुड़ में ऐसी मिनरल्स और एंटी ऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। यह आपको छोटी छोटी बीमारियों से भी बचाता है।

शरीर को गर्म रखता है

सर्दियों में सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थों में गुड़ शामिल होता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल रखता है। यह आपके रक्त वाहिकाओं को पतला करता है, जिससे शरीर में गर्मी आती है। वहीं इसे पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ को सुबह मिश्री के साथ खाली पेट खाने से एसिडिटी, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Also Read: पेट की गैस की दिक्कत से रहते हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं ये Home Remedies

ऐसे बनाएं ड्रिंक

सामग्री

गुड़ पाउडर - एक चम्मच

गर्म पानी - एक गिलास

नींबू का रस (ऑप्शनल) - एक चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप बस गर्म पानी में गुड़ पाउडर मिलाएं। वहीं आप चाहें तो विटामिन-सी की मात्रा और स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं।

आपका ड्रिंक तैयार है। इसे आप गुनगुना ही पिएं।

और पढ़ें
Next Story